Share

बीकानेर hellobikaner.com देवी दुर्गा की आराधना। माँ के भक्ति गीतों की धुन के साथ एकमेक होती राजस्थानी और गुजराती शैली में सजी-धजी महिलाएं, युवतियां और बालिकाएं तो वहीं एक से वस्त्र पहने पुरूष और युवा।

 

सुर-लय-ताल के साथ कदम थिरकाते डांडिया खनकाते हुजूम। यह नजारा था मोहता सराय कॉलोनी में आयोजित गरबा उत्सव का। धनुषधारी हनुमान जी मोहता सराय कॉलोनी की ओर से आयोजित उत्सव के आरंभ में भाजपा नेता विजयमोहन जोशी, वेद व्यास, आरजे रोहित और पार्षद प्रतिनिधि मुजीब खिलजी के आतिथ्य में देवी दुर्गा की सामूहिक आरती की गई।

 

अतिथियों ने इस मौके पर भारतीय संस्कृति को प्रेरक बताते हुए उत्सवों, त्योहारों को जीवन का अभिन्न हिस्सा बताया।

 

 

 

अतिथियों ने परंपराओं से प्रेरणा लेकर जीवन को श्रेष्ठ बनाने का आह्वान भी किया। इस दौरान कॉलोनी परिवार के मूलचंद सोलंकी, किशन लाल पंवार, राजेन्द्र कच्छावा, सत्यनारायण भोजक, ओमप्रकाश भोजक, मनोज कुमार पुरोहित, नरसिंह महात्मा, सुनील पुरोहित, मनोज पंवार, अशोक कुमार टाक, रमेश भोजक समीर, श्याम पुरोहित आदि ने अतिथियों का अभिनंदन कर सम्मान किया।

 

इस मौके पर कॉलोनी वासियों ने परंपरागत देवी भजनों और गीतों पर गरबा किया और डांडिया खेला। उत्सव के मौके पर मनोज सोलंकी, अनिल कच्छावा, दिलीप सोलंकी, सुरेश कच्छावा, मुकेश भोजक, हुलास सोलंकी, देवेन्द्र कच्छावा, अजय भोजक, योगेश महात्मा, जयकिशन भोजक, अजय कच्छावा, जयकिशन कच्छावा, राहुल टाक, रमेश पुरोहित, नितेश भोजक, संजय भोजक, अंकित पुरोहित, जयकिशन सोनी, मनन कच्छावा, गर्वित सोनी, देव टाक, युवराज पुरोहित, वैभव कच्छावा सहित बङी संख्या में युवाओं ने भागीदारी निभाई।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page