hellobikaner.com

hellobikaner.com

Share

बीकानेर hellobikaner.com समाजसेविका एवं महिला अधिकारों के लिए सदैव प्रयासरत रही स्व. सरलादेवी शर्मा की स्मृति में पांच महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। चयन समिति द्वारा रविवार को इनके नामों की घोषणा की गई।

सरला देवी स्मृति संस्थान के संयोजक एडवोकेट हीरालाल हर्ष ने बताया कि संस्था द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को हर वर्ष 25 मई को यह सम्मान प्रदान किए जाते हैं। इस बार लाॅकडाउन होने के कारण यह कार्यक्रम फिलहाल स्थगित किया गया है तथा सम्मानित होने वाली महिलाओं के नामों की घोषणा की गई है। प्रशासन द्वारा अनुमति मिलने एवं परिस्थितियां सामान्य  होने के बाद ही कार्यक्रम आयोजित होगा।

बीकानेर : नया शहर पुलिस थाना क्षेत्र में निषेधाज्ञा आदेश लागू

संस्था अध्यक्ष एडवोकेट महेन्द्र जैन ने बताया कि इस वर्ष ग्यारहवां सम्मान समारोह आयोजित होगा। संस्था द्वारा अब तक 50 महिलाओं को सम्मानित किया जा चुका है। संस्था के मानद सचिव हजारी देवड़ा एवं ट्रस्टी अरविंद मिढ्ढा ने बताया कि इस वर्ष पाँच महिलाओं को स्व. सरलादेवी शर्मा स्मृति पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। चयन कमेटी द्वारा इनका चयन कर लिया गया है।

बीकानेर में कोरोना का एक और मामला आया सामने, अब तक 78

यह प्रतिभाएं होंगी सम्मानित
देवड़ा एवं मिढ्ढा ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए राजकीय डूंगर महाविद्यालय की हिंदी प्राध्यापिका डाॅ. सुचित्रा कश्यप एवं उर्दू प्राध्यापिक डॉ. असमा मसूद, तकनीकी शिक्षा क्षेत्र विशेषज्ञ एवं इंजीनियरिंग कॉलेज प्राध्यापिका डॉ. शिवांगी बिस्सा, समाजसेवा के क्षेत्र में लाॅयन क्लब उड़ान अध्यक्ष अर्चना थानवी तथा तथा चिकित्सा क्षेत्र में सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के पीएसएम विभाग में कार्यरत डॉ. रेखा आचार्य को स्व. सरला देवी शर्मा स्मृति पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page