hellobikaner.com

hellobikaner.com

Share

बीकानेर hellobikaner.com कोरोना महामारी के चलते जहां एक  और  पूरा विश्व इस महामारी की त्रासदी झेल रहा है हमारे शहर बीकानेर में भी लॉक डाउन की कारण से लोग अपने घरों में बैठे हैं जिसकी वजह से पशु पक्षियों के लिए दाने पानी की भी दिक्कत आ रही है इसी को ध्यान में रखते हुए कम्युनिटी वेलफेयर सोसायटी द्वारा 5000 पालासिए शहर के विभिन्न भागों में लगाए जाएंगे।

जिससे पक्षी अपनी प्यास बुझा पाए तथा 1 क्विंटल दाना पक्षियों के लिए रोज डाला जाएगा 5 क्विंटल हरा चारा आवारा पशुओं के लिए वह 50 किलो आटे की रोटी आवारा कुत्तों के लिए रोज बनाकर इन पशु पक्षियों के भूख और प्यास का प्रबंध किया जाएगा।

बीकानेर : चित्रकार राम ने पुलिसकर्मी, डॉक्टर्स और सफाईकर्मी के प्रति अपने भावो को कुछ यूँ व्यक्त किया, देखें विडियो

संस्था के प्रदेश प्रभारी उमा सुधारने जानकारी देते हुए बताया कम्युनिटी वेलफेयर सोसायटी द्वारा अभी रोजाना 3500 व्यक्तियों के लिए 23 मार्च 2020 से रोजाना भोजन के पैकेट बनाकर वितरण कर रही है। संस्था के अध्यक्ष कन्हैया लाल भाटी ने बताया कि संस्था द्वारा अभी तक करीब 5000 मास्क व सैनिटाइजर भी  वितरण किए गए हैं आगे भी कार्यकर्ताओं द्वारा बनाए जा रहे हैं।

बीकानेर भगतसिंह यूथ क्लब ने आधी दरों पर उपलब्ध करायी राशन सामग्री

मास्क का वितरण जारी रहेगा संस्था के कार्यकर्ता द्वारा निशुल्क भोजन बनाकर वितरण करने वाली अन्य संस्थाओं व मोहल्लों को सैनिटाइजर किए जाने का कार्य भी किया गया संस्था नेहिमालया कंपनी के प्रदेश प्रतिनिधि रोहित श्रीमाली द्वारा उपलब्ध करवाई गई हिमालया कंपनी की साबुनों का वितरण भी किया गया था संस्था के कार्यकर्ता मुरली गहलोत अशोक कच्छावा विनोद चावरीया गौरीशंकर भाटी सुरेश अर्चना नागर सुशील सिंह भाटी पन्नालाल सोलंकी भीमराज सेवक आदि द्वारा तन मन से सुबह 6:00 बजे से लेकर शाम 8:00 बजे तक निरंतर सेवाएं दे रहे हैं भामाशाह व जन सहयोग  से यह पुनीत कार्य संस्था द्वारा किया जा रहा है इस विपदा की घड़ी में  मनुष्य हो या पशु पक्षी कोई भूखा न रहे इसी उद्देश्य के साथ संस्था के समस्त सदस्य इस पुनीत कार्य में लगे हुए।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page