महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित, बीकानेर

Share

बीकानेर hellobikaner.in महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित द्वारा घोषित महत्वकांशी योजना पिंक ऑटो धरातल पर साकार होती नजर आ रही है। महिला सशाक्तिकरण एंव महिलाओं को आर्थिक संबल देने के उद्धेश्य से महापौर ने नगर निगम बीकानेर के अन्तर्गत संचालित डे-एनयूएलएम परियोजना के तहत पिंक ऑटो योजना की घोषणा की थी। जिसमे शहर से चार महिलाओं के ऋण भी स्वीकृत करवा लिए गए थे।

आज महापौर, एसबीआई से सहायक महाप्रबंधक सुनील कुमार कोठारी, लीड बैंक मेंनेजर सुरेश शर्मा तथा मुख्य प्रबंधक शंकर लाल सुथार ने योजना के अन्तर्गत पहली लाभान्वित महिला कौशल्या देवी को पिंक ऑटो खरीदने के लिए ऋण स्वरूप 2 लाख रूपय का डी.डी. सौंपा।

यह पिंक ऑटो इलैक्ट्रिक होंगे जिससे पर्यावरण सुरक्षा के साथ ईधन की भारी बचत होगी तथा डिजल के मुकाबले यह ऑटो किफायती होंगे। यह पिंक ऑटो महिलाओं द्वारा चलाए जाएंगे। राजस्थान में पिंक ऑटो चलाने वाला बीकानेर दूसरा शहर होगा। महापौर के मार्गदर्शन में पिछले 6 माह से इस योजना पर कार्य किया जा रहा था। विभिन्न स्तर से अनुमोदन स्वीकृति तथा बैंक से स्वीकृति एवं उद्यमशीलता प्रशिक्षण पुरा करने के बाद आज प्रथम महिला को ऋण राशि वितरित की गई। आगामी एक सप्ताह में यह पिंक ऑटो शहर की सड़कों पर दौड़ते नजर आएंगे।

 

महापौर ने बताया की काफी लबे समय से महिलाओं को पिंक ऑटो योजना से जुडकर आर्थिक रूप से स्वतंत्र एवं संबल होने के लिए प्रेरित किया जा रहा था। चार महिलाओं को योजना के अन्तर्गत ऋण स्वीकृति दिलवाई गई है। आज पहली महिला लाभार्थी कौशल्या देवी को ऋण राशी का डी.डी दिया गया है, जल्द ही अन्य महिलाओं को भी योजना के लिए प्रेरित कर ऋण राशी वितरित करवाई जाएगी। आने वाले समय में शहर में 50 से अधिक पिंक ऑटो चले ऐसा मेरा लक्ष्य है।

कौशल्या देवी ने बताया की नगर निगम महापौर के लगातार सहयोग एवं मार्गदर्शन से एवं एसबीआई की सहायता से मुझे पिंक ऑटो के लिए आज ऋण दिया गया है। मैं महापौर एवं एसबीआई का धन्यवाद प्रकट करती हूँ। ‘‘मुझे गर्व है कि बीकानेर में पिंक ऑटो चलाने वाली मैं पहली महिला चालक हूँ।’’

About The Author

Share

You cannot copy content of this page