Share
हैलो बीकानेर न्यूज़।  शहर जिला महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष सुनीता गौड़ ने कहा कि महिला कांग्रेस का ध्वज देश मे महिला शशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है।उन्होंने कहा है कि कांग्रेस ही एक मात्र एक ऐसा राजनीतिक दल है जिसने अपने महिला संगठन को एक ध्वज व लोगो प्रदान किया है।क्योंकि कांग्रेस महिला आरक्षण बिल के प्रति वचन बंध है।व यहां रविवार को पन्नालाल बारूपाल सर्किल पर शहर जिला महिला कांग्रेस के आयोजित कार्यक्रम में बोल रही थी इस अवसर पर महिला कांग्रेस ने राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर महिला कांग्रेस के ध्वज का लोकार्पण भी किया गया।शहर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता गौड़ ने कहा कि इस ध्वज को वार्ड ओर ब्लॉक स्तर पर पहुंचाकर वहाँ कांग्रेस के विचारधारा और महिला कांग्रेस के संकल्पो का प्रचार प्रसार किया जाएगा।
श्रीमती गौड़ ने कहा कि भाजपा शाशन में महिलाओं का सबसे अधिक अपमान हुआ है।महिला मुख्यमंत्री महिलाओ की सुरक्षा में विफल रही है।इसलिए कांग्रेस ही महिलाओ की सबसे हितेषी और पक्षदार है।आगामी विधानसभा चुनाव में 33 प्रतिशत आरक्षण कांग्रेस पार्टी की सरकार बनी तो लागू करेगी।इस अवसर पर महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव सुषमा बारूपाल,प्रदेश सचिव हबीबा चौधरी,पप्पी बानो,महिला कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष मनभरी,शोभा राजपुरोहित,बसिरण,शरीफन,महिला कांग्रेस महामंत्री संतोष गुजर्र,जशोदा,संतोष भाटी,कमली बानो,विजयलता शर्मा,सुमन त्रिपाठी,मंजू भाटी सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने ध्वज के लोकार्पण में भागीदारी निभाई।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page