hellobikaner.in

Share

बीकानेर hellobikaner.in शहर में गंदे पानी की समस्या कोई नई समस्या नहीं है। शहर के कई वार्डों में आये दिन पीने की गंदे पानी की सप्लाई की खबरें सामने आती रहती है। गंदे पानी के साथ-साथ कई ऐसे वार्ड है जहाँ पीने की पानी की प्रयाप्त सप्लाई भी नहीं हो पा रही है। हालाँकि बीकानेर के ही मौजूदा सरकार के शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला के पास पिछले तीन साल तक जलदाय विभाग रहा था।

 

फिर भी इस गंभीर समस्या का अभी तक स्थाई समाधान नहीं मिल पाया है। ऐसे में ये सवाल बार-बार सामने आता है की आखिर कब तक गन्दा पानी पीता रहेगा शहर ? आज वार्ड 39 के नागरिकों ने पानी से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर वार्ड के लोगों के साथ पार्षद जितेन्द्र भाटी के नेतृत्व में मुक्ता प्रसाद नगर जलदाय विभाग के कार्यालय में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया।

बताया जा रहा है कि रामपुरा बस्ती के विभिन्न भागों में गंदे पानी, पानी की कम आपूर्ति, कई गलियों में पानी की जबरदस्त समस्या का लंबे समय से सामना कर रही जनता आज सेक्टर 2 स्थित टंकी कार्यालय पर पहुंच गई व जमकर नारेबाजी व प्रदर्शन किया।

लगभग 2 घंटे के बाद पहुंचे विभाग के अधिकारियों से चली लंबी वार्ता के बाद अधिकारियों ने कुछ कार्य तुरंत ही करवाने तथा अन्य कार्य निश्चित समयावधि में करवाने का आश्वासन दिया।

प्रदर्शन व वार्ता के दौरान पूर्व नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका, जिला उपाध्यक्ष भगवान सिंह मेड़तिया, पूर्व पार्षद राजेन्द्र शर्मा, ओम राजपुरोहित, पवन महनोत, ओबीसी जिला मंत्री आनन्द सोनी, वार्ड चालीस से प्रत्याशी रहे श्याम बिश्नोई, मुकेश रामावत, बाजा महाराज, नखत सिंह, करनी सिंह, गुलाम रसूल, फिरोज, जमील, सोहन नाई, इश्तिखार, बुलट, कुमेर सिंह, समुन्दर सिंह, जगमोहन, डूंगर, आशा, शबनम, रईसा, हसनी, मनफूल बानो सहित बड़ी संख्या में महिलाओं सहित लोग उपस्थित रहे।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page