hellobikaner.in

Share

बीकानेर hellobikaner.in व्यास लॉ चेम्बर में फलौदी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट श्रीगोपाल व्यास ने बीकानेर के जितेंद्र आचार्य ‘बाजा’ का स्वागत किया। इस अवसर पर बीकानेर से आये कौशल पणिया, राहुल आचार्य, गणेश आचार्य, मनीष जोशी, कवि आचार्य, विप्र फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष भंवर पुरोहित, विफा प्रज्ञा परिषद के सदस्य व साहित्यकार मधु आचार्य भी उपस्थित थे।

निजी प्रवास पर निकले आचार्य का फलौदी में ठहराव के दौरान यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर कांग्रेस की संगठनात्मक मजबूती के लिए भी व्यास व आचार्य में चर्चा हुई।

व्यास ने फलौदी में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत की तरफ से कोरोना काल मे किये गये कार्यों की जानकारी दी। समाज की तरफ से किये गए राहत कार्यों के बारे में बताया। जितेंद्र आचार्य ने समाज की सेवा को बड़ी सेवा कहा। दोनों में कांग्रेस के संगठनात्मक मुद्दों पर भी बातचीत हुई।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page