Crime

Share

हैलो बीकानेर। 

बीकानेर के लूणकरणसर से हत्या का मामला सामने आया है। यहाँ एक पत्नी से अपने पति की भारी हथौड़े से वार कर हत्या की कर दी गई। हत्या के बाद पति के शव को गहरे गड्ढे में गाड़ दिया गया, जानकारी के अनुसार यह घटना दो मई की बताई जा रही है।

 

इस घटना की जानकारी मृतक के भाई ने आज पुलिस को बताई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लूणकरणसर के कपूरीसर गांव में द्वारका प्रसाद पूनिया दो मई को अपने घर देरी से आया था। सुबह जब घर पर द्वारका प्रसाद दिखाई नहीं दिया तो उसकी पत्नी मनोज ने घर वालों को बताया की वो बाहर चले गए। कुछ दिनों तक जब पूनिया वापस नहीं आए तो परिजनों ने इधर-उधर ढूंढना शुरू कर दिया।

शुक्रवार को चचेरे भाई ने मृतक की पत्नी मनोज को खेत में बुलाकर सख्ती से पूछताछ की। उसे शक हुआ कि गड़बड़ है। बाद में मनोज ने बताया कि उसने अपने पति को मार दिया है। शव घर के पास ही एक बाड़े में दफना दिया। इसके बाद लूणकरनसर पुलिस को घटना के बारे में बताया गया।

 

जांच में सामने आया कि द्वारका प्रसाद के शराब पीने की आदत से परेशान होकर मनोज ने उस पर हथौड़े से वार किया। एक ही वार में वो ढेर हो गया। रात के अंधेरे में किसी को पता नहीं चला। मनोज अपने पति के शव को लेकर घर से कुछ दूर एक गड्‌ढा खोदकर दफना आई। करीब चार फीट गहरा गड्‌ढा उसने अकेले खोदा या फिर पहले से खुदा हुआ था, इस बारे में पता नहीं चला। अब पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है कि हत्या में मनोज अकेली थी या फिर कोई उसके साथ था। बताया जा रहा है कि घर में रोज रोज होने वाली पार्टियों के कारण वो परेशान थी। हर पार्टी में शराब परोसी जाती थी। पुलिस ने अब मनोज को गिरफ्तार कर लिया है।

द्वारका प्रसाद का शव करीब 26 दिन से दफन था। ऐसे में शव काफी गल चुका है। इसे उठाकर पुलिस ने अब लूणकरणसर अस्पताल की मोर्चरी में रखा है। जहां उसका पोस्टमार्टम होगा।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page