hellobikaner.com

Share

सराय रोहिल्ला, अम्बाला इंटरसिटी सहित अनेक ट्रैन होगी प्रभावित

श्रीगंगानगर hellobikaner.in रेलवे प्रशासन द्वारा उत्तर रेलवे के अम्बाला मण्डल पर कोलसेड़ी-धुरी-अलाल-सेखा रेलखण्ड पर नॉन इण्टर लाकिंग कार्य हेतु ब्लॉक लिया जा रहा है। ब्लॉक के कारण यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित विभिन्न गाडिया रद्द, आंशिक रद्द व मार्ग परिवर्तित रहेगी। उन्होने बताया कि रद्द रेलसेवाओं (प्रारम्भिक स्टेशन से) के तहत गाडी संख्या 14525 अम्बाला केन्ट-श्रीगंगानगर रेलसेवा 18 फरवरी से 28 फरवरी 2022 तकए गाडी संख्या 14526 श्रीगंगानगर-अम्बाला केन्ट रेलसेवा 18 फरवरी से 28 फरवरी 2022 तक रद्व रहेगी।

उन्होने बताया कि इसी प्रकार आंशिक रद्द रेलसेवओं के तहत गाडी संख्या 14735 श्रीगंगानगर-अम्बाला कैन्ट रेलसेवा 18 फरवरी से 28 फरवरी 2022 तक श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी, वह बठिण्डा तक ही संचालित होगी अर्थात् बठिण्डा-अम्बाला कैन्ट के मध्य रद्द रहेगी तथा गाडी संख्या 14736 अम्बाला कैन्ट-श्रीगंगानगर रेलसेवा 19 फरवरी से 1 मार्च 2022 तक अम्बाला कैन्ट-बठिण्डा के मध्य रद्द रहेगी एवं बठिण्डा-श्रीगंगानगर के मध्य संचालित होगी।

उन्होने बताया कि इसी प्रकार मार्ग परिवर्तित रेलसेवाओं के तहत गाडी संख्या 12439 नान्देड-श्रीगंगानगर रेलसेवा 20 फरवरी 2022 एवं 27 फरवरी 2022 को नान्देड से प्रस्थान करेगी, वह निर्धारित मार्ग संगरूर, धूरी, बरनाला, रामपुरा फूल के स्थान पर जाखल-बठिण्डा होकर संचालित होगी। गाडी संख्या 12440 श्रीगंगानगर-नान्देड रेलसेवा 25 फरवरी 2022 को श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी, वह निर्धारित मार्ग रामपुरा फूल, बरनाला, धूरी, संगरूर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बठिण्डा-जाखल होकर संचालित होगी। गाडी संख्या 12485 नान्देड-श्रीगंगानगर रेलसेवा 17 एवं 21 व 24 फरवरी 2022 को नान्देड से प्रस्थान करेगी, वह निर्धारित मार्ग संगरूर, धूरी, बरनाला, रामपुरा फूल के स्थान पर जाखल-बठिण्डा होकर संचालित होगी।

गाडी संख्या 12486 श्रीगंगानगर-नान्देड रेलसेवा 19 एवं 22 व 26 फरवरी 2022 को श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी, वह निर्धारित मार्ग रामपुरा फूल, बरनाला, धूरी, संगरूर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बठिण्डा-जाखल होकर संचालित होगी। गाडी संख्या 12455 दिल्ली सराय रोहिल्ला-बीकानेर रेलसेवा 17 फरवरी से 27 फरवरी 2022 तक दिल्ली सराय रोहिल्ला से प्रस्थान करेगी तथा वह निर्धारित मार्ग संगरूर, धूरी, बरनाला, रामपुरा फूल के स्थान पर जाखल-बठिण्डा होकर संचालित होगी तथा गाडी संख्या 12456 बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलसेवा 17 फरवरी से 27 फरवरी 2022 तक बीकानेर से प्रस्थान करेगी, वह निर्धारित मार्ग रामपुरा फूल, बरनाला, धूरी, संगरूर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बठिण्डा-जाखल होकर संचालित होगी।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page