durgaastmi

Share

बीकानेर hellobikaner.in  चैत्र नवरात्र में घरों व मंदिरों में शक्ति की उपासना का क्रम जारी है। देवी उपासक व श्रद्धालु देवी मूर्तियों का अभिषेक, पूजन कर पाठ व मंत्र जाप कर रहे है। नौ दिवसीय पूजन अनुष्ठान में शनिवार को दुर्गाष्टमी पर्व मनाया जाएगा। घरों व देवी मंदिरों में दर्शन-पूजन और आरती के आयोजन होंगे।

 

घर-घर में स्थापित देवी मूर्तियों की तेल, सिंदूर से पूजा अर्चना कर लापसी का विशेष भोग अर्पित किया जाएगा। जो श्रद्धालु आठ नवरात्र पूजन अनुष्ठान करते है, वे नवरात्र अनुष्ठान की पूर्णाहुति करेंगे। हवन में आहूतियां दी जाएगी। इस दौरान देवी स्वरूप कन्याओं का पूजन किया जाएगा।

रामनवमी पर्व 10 अप्रेल को मनाया जाएगा। नौ दिवसीय चैत्र नवरात्रा पूजन अनुष्ठान की पूर्णाहुति होगी। देवी मंदिरों में विशेष आयोजन होंगे। घरों व मंदिरों में कन्या पूजन के आयोजन होंगे।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page