hellobikaner.in

Share

बीकानेर hellobikaner.in शहर के करणी औद्योगिक एरिया में रविवार को दर्दनाक घटना हुई है। जानकारी के अनुसार, करणी इंडस्ट्रियल एरिया में एक ऊन फैक्ट्री में बने सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए मजदूर नीचे उतरे थे। इस टैंक में कार्बन डाई ऑक्साइड बनी हुई थी। इससे वॉल में उतरा मजदूर पहले बेहोश हो गया। फिर उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद पुलिस व प्रशासन में हड़कंप मच गया है। चारों मृतकों के शव यहां पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखे गए हैं। जहां बड़ी संख्या में पुलिस व प्रशासन के अधिकारी पहुंच रहे हैं।

 

घटना की इत्तला मिलने पर आईजी ओमप्रकाश,जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल,एसपी योगेश यादव  अतिरिक्त पुलिस अधिकारी अमित कुमार,सीओ सदर पवन भदौरिया,बीछवाल थानाधिकारी मनोज शर्मा,जिला उद्योग केन्द्र की महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया। मृतकों की शिनाख्त कालूराम वाल्मिकी ,लालचंद, चोरूलाल नायक व किशन बिहारी के रूप में हुई है।

शिक्षा मंत्री डॉ कल्ला ने ट्विट कर व्यक्त की संवेदनाएं…

About The Author

Share

You cannot copy content of this page