hellobikaner.in

Share

शव यात्रा में राजपूत समाज के मौजीज लोग हुए शामिल 

 

 

बीकानेर hellobikaner.in राजपूत करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष केडी सिंह शेखावत का रविवार सुबह निधन हो गया।शेखावत का पैतृक ग्राम बालोंदा है एवं वर्तमान में वे इंदिरा कॉलोनी बीकानेर में निवास कर रहे थे, जयपुर दुर्लभ जी अस्पताल में उनका ईलाज चल रहा था, इस दौरान एक माह एडमिट रहने के बाद उनका दुःखद निधन हो गया।

 

 

क्षत्रिय सभा के सम्भागीय प्रवक्ता डूंगरसिंह तेहनदेसर ने बताया कि उनकी शव यात्रा में सैंकड़ों लोग राजपूत समाज सहित 36 कौम के लोग शामिल रहे।

 

 

शेखावत के निधन पर पूर्व सिंचाई मंत्री देवीसिंह भाटी, नोखा विधायक बिहारी लाल बिश्नोई, पूर्व संसदीय सचिव विश्वनाथ मेघवाल, बीकानेर पूर्व विधायक सिद्धि कुमारी, पूर्व यूआईटी चेयरमैन महावीर रांका, पूर्व प्रधान जयवीरसिंह भाटी, क्षत्रिय सभा अध्यक्ष केपीसिंह सिसोदिया, भाजपा शहर जिला उपाध्यक्ष भगवान सिंह मेड़तिया, भाजपा नेता सुरेंद्रसिंह शेखावत, कोलायत सरपंच एसोसिएशन चेयरमैन जयसिंह हाड़ला, पूर्व प्रधान मनोहरलाल सियाग, युवा नेता अंशुमानसिंह भाटी, जाट महासभा अध्यक्ष भोमराज गाट सहित कई जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न प्लेटफार्म पर शोक संवेदना व्यक्त की है।

 

About The Author

Share

You cannot copy content of this page