hello bikaner

hello bikaner

Share

बीकानेर hellobikaner.in आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से चल रहे स्वच्छ बीकाणा, स्वस्थ बीकाणा अभियान के कार्यक्रमों में संशोधन किया गया हैं।

 

जिला प्रशासन एवं नगर निगम द्वारा जन प्रतिनिधियों एवं स्वयं सेवी संस्थाओं के सहयोग से प्रारंभ हुए इस अभियान को अब रात को भी चलाया जायेगा। अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) बलदेवराम धोजक ने बताया कि 13 फरवरी को प्रातः 8 बजे पुरानी विद्यानिकेतन विद्यालय गंगाशहर के पास, 17 फरवरी को प्रातः 8 बजे गोकुल सर्किल, नत्थुसर गेट पर, 20 फरवरी को प्रातः 8 बजे जयनारायण व्यास काॅलोनी मूर्ति सर्किल पर 22 फरवरी को रात्रि सवा नौ बजे कोटगेट पर, 24 फरवरी को मुरलीधर व्यास नगर, फायर स्टेशन पर प्रातः 8 बजे तथा 27 फरवरी को प्रातः 8 बजे मेडिकल काॅलेज चैराहा के अलावा 28 फरवरी को भीमसेन सर्किल पर रात्रि 9.15 बजे सफाई अभियान चलाया जायेगा।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page