hellobikanrer.in

Share

बीकानेर hellobikaner.in राजस्थानी-हिन्दी के ख्यातनाम साहित्यकार ओम पुरोहित ‘कागद’ की स्मृति में हनुमानगढ़ के कागद फाउण्डेशन द्वारा बीकानेर के युवा साहित्यकार पुनीत रंगा को ‘युवा कागद साहित्य सम्मान-2020’ कल शाम हनुमानगढ़ के चाणक्य क्लासेज के सभागार में अभिनन्द-पत्र, शॉल, श्रीफल आदि भेट कर अर्पित किया गया। कागद को नमन करते हुए इस आत्मिक-गरिमामय साहित्य समारोह की मुख्य अतिथि प्रोफेसर सुमन चावला, समारोह अध्यक्ष भगवती पुरोहित एवं मुख्य वक्ता वरिष्ठ साहित्यकार नरेश मोहन थे।

अपने सम्मान के प्रतिउत्तर में युवा कवि कथाकार पुनीत रंगा ने कीर्तिशेष ओम पुरोहित को समर्पित अपनी काव्य रचना प्रस्तुत की समारोह का संचालन साहित्यकार राजेश चड्डा ने किया। इस अवसर पर हिन्दी साहित्य में श्री गंगानगर की नीलप्रभा भारद्वाज एवं राजस्थानी के लिए रामजी लाल ‘निशांत’ पीलीबंगा को कागद सम्मान अर्पित किया गया। इस अवसर पर स्व. पुरोहित के व्यक्तित्व और कृतित्तव पर साहित्यकार कृष्ण कुमार ‘आसु’ ने अपने विचार रखे।

बीकानेर के युवा साहित्यकार पुनीत रंगा को ‘कागद साहित्य-

सम्मान’ मिलनेपर नंद किशोर सोलंकी, जाकिर अदीब, डॉ चंचला पाठक, राजेन्द्र जोशी, डॉ घनश्याम कच्छावा, बुनियाद हुसैन, डॉ नीरज दैया, डॉ मदन सैनी, डॉ. उमाकान्त गुप्त, मोनिका गौड़, अब्दुल समद राही, विरेन्द्र लखावत, चन्द्रशेखर जोशी, कासिम बीकानेरी, पुखराज सोलंकी, डॉ फारूख चौहान, माजिद खां गौरी, शिवाजी आहूजा, गिरिराज पारीक, मदनमोहन व्यास, एड. सुरेन्द्र शर्मा, महावीर सांखला, राजेश गुप्ता, शंकरलाल तिवाड़ी, भंवर मोदी, हरिनारायण आचार्य, अशोक शर्मा, भवानी सिंह, तोलाराम सारण, घनश्याम ओझा, संजय शर्मा, राहुल आचार्य, कार्तिक मोदी अरूण जे व्यास सहित साहित्यकार, संस्कृतिकर्मियों एवं गणमान्य लोगों ने पुनीत रंगा को बधाई देते हुए खुशी व्यक्त की।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page