पुष्करणा महिला मण्डल

Share

बीकानेर hellobikaner.in पुष्करणा महिला मंडल ने विभिन्न क्षेत्रो  चिकित्सा, शिक्षा, प्रशासनिक सेवा, विधि  व सामाजिक सरोकार से संबंधित महिलाओं को महिला दिवस के उपलक्ष्य में सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह महाराजा नरेंद्र सिंह ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया।

इस अबसर पर पर्वतारोही डॉ सुषमा बिस्सा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थी तथा द्वारिका से पधारी भानुमति वासु थी।डॉ बिस्सा ने समस्त मात्र शक्ति को महिला दिवस की वधाई दी तथा भानुमति जी ने भेंट द्वारिका में स्थित पुष्करणा समाज के केशवराय जी के मंदिर के वारे में जानकारी दी। अध्यक्ष अर्चना थानवी ने बताया कि पुष्करणा महिला मंडल का गठन 2017 में शारदीय नवरात्रि की चतुर्थी को किया गया तब से लगातार मण्डल द्वारा सेवा गतिविधियां निरन्तर चल रही है तथा बालिका सम्मान व महिला सम्मान का समय समय पर आयोजन किया जाता है।

 

महिला दिवस पर सम्मानित होने वाली महिलाओं में पति का देहदान करने वाली तथा स्वयं के देहदान का निर्णय लेने वाली कृष्णा व्यास,वरिस्ठ शिक्षिका कांता देवी, शकुंतला आचार्य, प्रसासनिक सेवा में कार्यरत कुसुम व्यास,प्रतिभा पुरोहित,सोनिया रँगा, कॉलेज व्याख्याता सीमा पुरोहित,चिकित्सा कर्मी राजश्री आचार्य, जयश्री व्यास, एडवोकेट अनिता पुरोहित, राजकुमारी व्यास व ड्रॉइंग में गिनीज बुक में नाम दर्ज करवाने वाली मेघा हर्ष को सम्मानित किया गया। समारोह में मण्डल सदस्यों द्वारा पधारे गए अतिथियो का मोती की माला से तथा अध्यक्ष द्वारा शब्दो से स्वागत किया गया उसके पश्चात सचिव  शारदा पुरोहित ने मण्डल के क्रियाकलापो की सदन में रिपोर्ट प्रस्तुत की।

 

कोविड काल मे मण्डल के साथ सेवा सहयोग करने वाली डॉ बसंती हर्ष, सुनीता व्यास, डॉ कमला कल्ला, डॉ विजय लक्ष्मी व्यास, अरुणा चुरा, सुनीता पुरोहित, अनुपम्मा रँगा, इंदु पुरोहित, डॉ रजनी हर्ष, गायत्री व्यास, वीणा आचार्य , सीमा पुरोहित, जमना व्यास, इंदु हर्ष, वीणा व्यास औऱ मीनाक्षी हर्ष को भी सम्मानित किया गया।

 

सेनुका हर्ष ने शानदार मंच संचालन के साथ ही कार्यक्रम में सूत्रधार की भूमिका निभाई उन्होंने बताया कि माँ उष्ट्वाहिनी की पूजा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया राजकुमारी व्यास ने गणेश वंदना की प्रस्तुति दी।मण्डल कोषाध्यक्ष मीनाक्षी हर्ष ने महिला सशक्तिकरण पर कविता प्रस्तुत की। तथा कार्यक्रम संयोजिका पूजा जोशी ने पधारे हुए अतिथियों का सुरीले ढंग से धन्यवाद ज्ञापित किया।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page