Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ । महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय MGSU के अकादमिक भवन की छत पर हिरण के अवशेष मिलने की घटना से विश्वविद्यालय में हड़कंंप मच गया। MGSU के प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस अकादमिक भवन की छत पर पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई।

जानकारी के मुताबिक विश्वविद्यालय (MGSU) के कुछ विद्यार्थी आज अकस्मात अकादमिक भवन की छत पर गए थे। वहां उन्होंने  हिरण का सिर, पैर, सींग आदि अवशेष पड़े देखे तो उन्होंने तुरन्त विवि प्रशासन को इसकी सूचना दी।

विवि (MGSU) प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और वहां सूचना की तस्दीक की। विवि अधिकारियों ने नाल थाना पुलिस में मामले की जानकारी दी।

नाल थानाधिकारी धरम पूनिया मौके पर पहुंचते इससे पहले अखिल भारतीय जीव रक्षा विश्नोई सभा के जिलाध्यक्ष विजयपाल डेलू भी संगठन के अन्य पदाधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच गए। वन विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।

Bikaner News : वैशाली को एमफिल की उपाधि, बनी यूनिवर्सिटी टॉपर

डेलू ने विवि प्रशासन के सामने आशंका जताई कि हिरण का शिकार किया गया है। वहीं नाल थानाधिकारी धरम पूनिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला हरिण शिकार का ही लग रहा है। इस घटना से विवि प्रशासन सकते में है।

विश्वविद्यालय में सुरक्षा के पुख्ता प्रबन्ध हैं। इसके बावजूद इस प्रकार की घटना होना वहां की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रही है। जीव रक्षा विश्नोई सभा के पदाधिकारियों ने भी विवि में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page