hellobikaner.in

Share

बीकानेर hellobikaner.in गुरु पूर्णिमा के बाद सावन माह की शुरुआत हो जाती है। आज सावन माह का आज पहला सोमवार है। सोमवार को सवेरे से ही शिवालयों में शिव भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। जो कि निरन्तर जारी है। सावन माह में शिवालयों में अभिषेक व अनुष्ठान का विशेष महत्व होने के कारण बड़ी संख्या में शिवालयों में अभिषेक व अनुष्ठान के लिए पहुंचने वाले भक्तों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है।

इसी के चलते सवेरे से ही शिवबाड़ी स्थित शिवमठ सहित बीकानेर के शिवालयों में हर-हर महादेव व ऊंम नम शिवाय की गूंज सुनाई पड़ रही है। बीकानेर के महा कालेश्वर मंदिर सहित बीकानेर के सभी शिवालयों को विशेष रूप से सजाया गया है तथा शिव लिंग सहित महादेव व मंदिर में विराजित शिव परिवार की मूर्तियों को विशेष रूप से श्रृंगारित किया गया है। शिव भक्त अपने अराध्य देव महादेव के चरणों में जल, दूध, दही, घृत, विजया, पंचामृत अर्पित करने के साथ ही उन्हें आक, धतूरा, विजया, केले सहित विभिन्न प्रकार के फलों का भोग चढ़ा रहे है।

उधर, सावन महीने के प्रथम सोमवार को गोपेश्वर भूतेश्वर नाथ महादेव मंदिर गोपेस्वर बस्ती में अल सुबह से की भगवान भोले नाथके दर्शनों के लिए भक्तों का तांता लगा हुआ है।  शिव भक्तों ने दुग्धाभिषेक व जलाभिषेक कर वैश्विक महामारी कोरोना से मुक्ति दिलाने की मांग की। उधर शहर से लेकर गांवों तक स्थित शिवालयों में दिनभर शिवभक्तों का तांता लगा हुआ है। भक्त अपने-अपने तरीके से तथा विभिन्न प्रकार के अनुष्ठानों से महादेव को रिझाने में लगे है।

ऊर्जा मंत्री डॉ. कल्ला ने रंगोलाई महादेव मंदिर में किया रुद्राभिषेक, विश्व मंगल की कामना के साथ किया पूजन

बीकानेर hellobikaner.in ऊर्जा तथा जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री डॉ.बी.डी.कल्ला ने सोमवार को रंगोलाई महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक किया तथा विश्व मंगल की कामना के साथ शंकर भगवान का पूजन किया।
ऊर्जा मंत्री डॉ. कल्ला ने श्रावण मास के पहले सोमवार के दिन रंगोलाई महादेव मंदिर में गणेश पूजन के साथ साथ अमृत रूद्राभिषेक भी किया। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रुद्री पाठ किया। इस दौरान ऊर्जा मंत्री डॉ. कल्ला ने कहा कि श्रावण मास भगवान शिव की आराधना का महीना है। इस दौरान शिव आराधना करने से मनुष्य के सारे पाप दूर होते हैं। रुद्राभिषेक के अंत में मंत्री कल्ला सभी के सुखी, निरोगी और दीर्घायु होने के साथ विश्व के मंगल की कामना की।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page