Share

बीकानेर hellobikaner.in कोरोना महामारी के चलते 2 साल बाद नवसंवत्सर पर बीकानेर में आयोजित हुई धर्मयात्रा में हजारों लोग शामिल हुए। 3 किलोमीटर लम्बी इस धर्मयात्रा का 200 से अधिक स्थानों पर जबरदस्त पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

नवसंवत्सर पर हिन्दू जागरण मंच की ओर से आयोजित धर्मयात्रा बीकानेर के एम एम ग्राउंड से जूनगढ़ तक करीबन 3 किलोमीटर लम्बी इस यात्रा में हर तरफ भगवा रंग दिखाई दे रहा था। डीजे पर धर्म यात्रा के लिए बनाये गए गीत बज रहे थे लोग हाथ में भगवा झंडा लिया डांस कर रहे थे।

मुस्लिम समाज ने एकता की मिशाल पेश करते हुए धर्म यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। दाऊजी रोड पर मुस्लिम रास्ट्रीय मंच परिवार ने हिन्दू धर्म यात्रा का स्वागत किया। लोग इस नज़ारे को अपने मोबाइल में कैद कर रहे थे धर्म यात्रा में लोग जय श्री राम का नारा लगा रहे थे।

भगवा सफा हाथ में भगवा झंडा सफ़ेद कपड़ों में हजारों की संख्या में लोग नाचते गाते आगे बढ़ रहे थे।  कोई गाड़ी पर तो कोई पैदल, कोई रेगिस्तान के जहाज पर सवार तो कोई घोड़ो पर बैठ आगे बढ़ रहे थे। लोग घरों के उपर खड़े गर्मीं इस धर्म यात्रा को देख रहे थे।

धर्मयात्रा में वेद व्यास, कमल मारू व राहुल जोशी के गीत डीजे पर बज रहे थे लोग इन गीतों पर जमकर डांस कर रहे थे, महिलाएं बच्चों सहित इस धर्म यात्रा में हर आयु वर्ग के लोग शामिल हुए। बीकानेर पुलिस इस धर्मयात्रा के साथ साथ चल रही थी पुलिस के हाथ में कैमरे थे उपर ड्रोन से इस धर्मयात्रा की निगरानी कर रहा था। चप्पे चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात थे।

यात्रा जूनागढ़ पहुचने के बाद वहां महा आरती में  शामिल हुई। लगभग तीन से चार घंटे तक चली इस धर्मयात्रा की तैयारियां कई सप्ताह पहले शुरू कर दी गई थी।

देखें धर्म यात्रा का पूरा वीडियो 

About The Author

Share

You cannot copy content of this page