hellobikaner.in

hellobikaner.in

Share

बीकानेर hellobikaner.in  शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जनार्दन कल्ला के जन्मदिन के अवसर पर आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं युवा उद्यमियों द्वारा बीकानेर स्थित गौशाला में गायों को गुड़ और पालक खिलाकर एवं सेवा कार्य कर उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई।

कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं राज्य सरकार द्वारा औद्योगिक विवाद एवं शिकायत निवारण तंत्र में मनोनीत सदस्य रमेश कुमार अग्रवाल (कालू)  के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज इस पुनीत कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की उन्होंने बताया कि जनार्दन कल्ला ने हमेशा अपने जीवन भर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े हुए कार्यों में हमेशा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है जनार्दन कल्ला का व्यक्तित्व पूरे बीकानेर में एक महत्वपूर्ण व एक नेक इंसान के रूप में पहचाना जाता है।

बीकानेर राजनीति के चाणक्य के रूप में भी पहचाने जाते हैं इस अवसर पर कार्यकर्ता रमेश कुमार अग्रवाल कालू (सदस्य औद्योगिक वाद व शिकायत निवारण तंत्र बीकानेर), राजकुमार जी किराडू (कांग्रेस पूर्व प्रदेश सचिव), पार्षद प्रफुल हटिला, वसीम फिरोज अब्बासी एवं  शिव शंकर बिस्सा , सुरेश व्यास जी (राजीव युथ क्लब सेक्रेटरी), श्रवण रंगा (राजीव युथ क्लब सदस्य), हेमचंद पुरोहित (प्रमुख ज्योतिषी आचार्य), महेंद्र जी आचार्य ,रामजी मारू, फॉमला महाराज, राजेश व्यास एवं अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

बीकानेर में दिनदहाड़े लूट, मौके पर पुलिस

About The Author

Share

You cannot copy content of this page