Share

बीकानेर hellobikaner.com जी हां बीकानेर के लाड़ली बेटी चारू आसोपा अब हमें टीवी के नए शो अकबर का बल बीरबल में दिखाई देने वाली है। चारू इससे पहले भी कई टीवी शो और सिरीयलों में हमे दिखाई दे चुकी है, लेकिन इस बार चारू आ रही है एक नए अवतार के साथ, चारू इस बार हमें खूब हंसाने आ रही है।

कॉमेडी सो अकबर का बल बीरबल 31 अगस्त को स्टार भारत पर (7.30 pm) शुरू होने जा रहा है। चारू के साथ इस कॉमेडी शो में मशहूर कॉमेडियन अभिनेता अली असगर, अभिनेता विशाल कोटियन और अभिनेत्री अदिति सजवान मुख्य किरदार में  दिखाई देंगे।

जानकारी के अनुसार मशहूर कॉमेडियन अभिनेता अली असगर आपको इस शो में अकबर के किरदार में नज़र आएंगे वही अभिनेता विशाल कोटियन इसमें बीरबल का किरदार निभा रहे है, अभिनेत्री अदिति इस शो में जोधा बाई बनी तो बीकानेर की लाड़ली बेटी चारु इस शो में हिरा बाई का रोल निभा रही है।

चारू ने इस शो का प्रोमो अपने अपने आधिकारिक इन्स्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया….

https://www.instagram.com/p/CEeo0RTntzq/?utm_source=ig_web_copy_link

हम आपको बता दे ये रिश्ता क्या कहलाता है से अपने करियर की शुरुआत करने वाली बीकानेर के बेटी चारू सोशल मीडिया में हमेशा एक्टिव रहती है वही चारू मशहूर धारावाहिक देवो के देव महादेव में राजकुमारी रेवती का किरदार निभा चुकी है।

 

https://www.instagram.com/p/CEKYGG0HtjE/?utm_source=ig_web_copy_link

About The Author

Share

You cannot copy content of this page