Share

बीकानेर hellobikaner.com भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय व प्रदेश के दिशा निर्देश पर आज भाजपा किसान मोर्चा बीकानेर शहर ने किसान चौपाल आयोजन किया।

जिसमें भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष गोपाल चौधरी के निर्देश पर किसान चौपाल कार्यक्रम के संयोजक दीपक यादव आर्यवर्त के नेतृव में उदयरामसर ,आम्बासर व स्वरूपदेसर गांव में किसान चौपले रखी गई। जिसमें केंद्र सरकार द्वारा लाये गए तीनों बिलो से किसानों को होने वाले लाभ की विस्तार से किसानों को जानकारी दी।

इस कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा बीकानेर के रजनीकांत सारस्वत आदि कार्यकर्ताओं ने किसान बिल के बारे में अधिक जानकारी किसानों तक पहुंचे उसके लिए पत्रक वितरित किए गए ताकि उन्हें पढ़कर भी किसान को इन बिलो में विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे झूठ को समझ सके।सके। इस अवसर पर अधिवक्ता विकास कौशिक, राकेश केजरीवाल, किशन रामावत, महेंद्र नवल, हर्ष वर्धन यादव,आनंद यादव आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page