hello bikaner

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, बीकानेर। भाजपा बीकानेर शहर के लालगढ़ मंडल अध्यक्ष विनोद करोल कुछ दिनों से लापता है जिसको लेकर करोल के परिजनों के साथ-साथ पार्टी पदाधिकारी व बीकानेर पुलिस के अधिकारी भी निरंतर उनकी खोज में लगे है लेकिन करोल का अब तक कुछ पता नहीं चला है।

 

 

 

जानकारी के अनुसार पुलिस, एसडीआरएफ की टीमें एवं स्थानीय गोताखोर शोभासर झील में तलाश कर रहे हैं। बीछवाल एसएचओ महेन्द्र दत्त शर्मा के मुताबिक, पुलिस ने उसके बारे में अन्य जिलों में भी सूचना भिजवाई है। गौरतलब है कि लालगढ़ भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद करोल शनिवार सुबह घर से निकल गए थे। शाम को उन्होंने फेसबुक आईडी पर एक पोस्ट लगाई। उसके बाद से लापता हो गए। इस संबंध में उनके बेटे मयंक करोल ने बीछवाल थाने में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई है।

 

 

 

कल भाजपा शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य के साथ एक प्रतिनिधि मंडल आज जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम से मुलाकात कर बताया भाजपा लालगढ़ मंडल अध्यक्ष विनोद करोल का अब तक कोई सुराग नहीं लगा।

 

 

 

विनोद करोल को 25 जुलाई को कुछ अपराधिक मानसिकता के लोगो द्वारा धमकाया गया और उसके साथ मारपीट कर अपहरण का प्रयास किया गया जिसको लेकर करोल और उसका परिवार सदमे में था और उसी भय की वजह से विनोद करोल घर से संदिग्ध परिस्थितियों में निकल गया करोल के साथ कोई अनहोनी ना हो उससे पहले विनोद को ढूंढने के लिए और टीम गठन करने और विनोद और उसको प्रताड़ित करने वाले अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार करने की बात कही इस प्रतिनिधि मंडल में भाजपा जिला महामंत्री मोहन सुराणा, नरेश नायक, श्याम सुंदर चौधरी, कौशल शर्मा, जतिन सहल, विमल पारीक उपस्थित रहे।

 

एक बार फिर राजस्थान में शुरू होने वाला है बारिश का दौर, इन जिलों में होगी अत्यधिक बारिश…

About The Author

Share

You cannot copy content of this page