hellobikaner.com

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, बीकानेर।  भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष के लापता हो जाने की खबर सामने आ रही है। कल शाम से लालगढ़ मंडल अध्यक्ष विनोद करोल लापता है।

 

 

 

 

इस सम्बंध में परिजनों ने बीछवाल पुलिस थाने में गुमशुदगी दर्ज करवायी है। लापता होने के कारणों के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं मिल पायी है। वहीं आज सुबह अचानक सूचना मिली की करोल की गाड़ी शोभासर जलाशय के पास मिली है।

 

 

 

भाजपा नेता के लापता होने की खबर मिलने पर महापौर सुशीला कंवर ने इस पूरे मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों से बातचीत की। अभी मिली जानकारी के अनुसार मंडल अध्यक्ष विनोद करोल की गाड़ी शोभासर के पास मिल गई है लेकिन अभी तक उनका कोई पता नहीं चल पाया है पुलिस इस पूरे मामले को लेकर छानबीन कर रही है।

खबर मिलने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची है। इस सम्बंध में युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष वेद व्यास ने बताया कि सूचना मिलते ही शोभासर जलाशय पहुंचे है। जहां पर पुलिस की जांच जारी है। मौके पर भाजपा नेता भगवान ङ्क्षसह मेड़तिया,श्याम सिंह हाड़ला,मोहन सुराणा,जतिन सहल,विजय उपाध्याय,श्याम सुंदर चौधरी,सवाई तंवर,विक्रम सिंह राजपुरोहित सहित अनेक लोग पहुंचे है।

 

 

करोल की फेसबुक पर 20 घंटे पहले की एक पोस्ट सामने आई है। जिसमें जिसमें पानी में डूबने हुए छायाचित्र में निकले हाथ का इशारा करते हुए लिखा है की अपना ख्याल रखना…. शायद हम फिर कभी न मिले….

 

About The Author

Share

You cannot copy content of this page