hellobikaner.com

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, बीकानेर। कल रविवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश स्तर पर चल रही परिवर्तन संकल्प यात्रा का बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में आगमन हुआ। इस यात्रा का शहर के कईं स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया।

 

 

इसी क्रम में यात्रा जब बीकानेर पश्चिम विधानसभा में धर्मनगर द्वार के पास पहुंची तो भाजपा नेता और इसी क्षेत्र से कई दावेदार में से एक दावेदार अरुण आचार्य के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। जिसमे आचार्य और उनके सैंकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पवर्षा करके यात्रा रथ और यात्रा में शामिल आगंतुकों का अभिनन्दन किया गया।

इस दौरान पूरा वातावरण भारत माता की जय और वंदे मातरम के उदघोष से गूंज उठा। इसके पश्चात यात्रा अपने तय पथ के अनुसार आम सभा स्थल साले की होली चौक की तरफ निकल पड़ी और आचार्य भी अपने सैंकड़ो समर्थकों के साथ यात्रा में शामिल हो गए।

अरुण आचार्य ने मीडिया से बातचीत में बताया कि परिवर्तन संकल्प यात्रा रथ की अगुवाई केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय कानून एवं विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवण सिंह बगड़ी और पूर्व मंत्री सी आर चौधरी ने की और उन्ही के नेतृत्व में बीकानेर में परिवर्तन संकल्प यात्रा का संचालन किया गया।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page