hellobikaner.in

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.in, बीकानेर।   आज सुबह बीकानेर गंगाशहर थाना क्षेत्र के जोड़-बीड डंपिंग यार्ड मार्ग पर बने रेलवे ट्रैक के पास दो व्यक्तियों के शव मिलने से आस पास के क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर गंगाशहर थाना पुलिस पहुँच गई।

जानकारी के अनुसार दोनों शवों की पुलिस ने शिनाख्त कर ली है। एक मृतक व्यक्ति की पहचान गंगाशहर निवासी छगन वही दुसरे व्यक्ति की पहचान भी बीकानेर के गंगाशहर निवासी राजेश के रूप में हुई है। मौत किन कारणों से हुई इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है।

बताया जा रहा है की दोनों मृतक गंगाशहर के शिवा बस्ती के निवासी है और इन दोनों का मकान आमने सामने ही है। पुलिस को मौके से एक बाइक भी बरामद हुई है। दोनों के शवों को बीकानेर पी बी एम अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस जांच में जुट गई है।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page