Share

बीकानेर hellobikaner.in शहर के ग्रामीण मरूधरा बैंक के मैनेजर को गोली मारकर साढ़े दस लाख की लूट करने की वारदात हुई है। मामला नयाशहर थाना क्षेत्र की सर्वोदय बस्ती की मुख्य सड़क पर स्थित बैंक का है। देर शाम दो लुटेरे आए जिन्होंने बंदूक की नोक पर साढ़े दस लाख रूपए लूटे। लूट का CCTV फूटेज सामने आया है जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

https://youtu.be/9mlB5UUJ0SM

इसके बाद बैंक मैनेजर को गोली मार दी। गनीमत रही कि गोली कनपट्टी को छूकर निकल गई। एसपी प्रहलाद सिंह कृष्णियां ने बताया कि घायल मैनेजर सुरक्षित है। मैनेजर का नाम मदनलाल आर्य बताया जा रहा है। वीडियो फुटेज में दोनों लुटेरों के हाथ में बंदूक थी।  पुलिस फिलहाल चारों तरफ रेड कर रही है।

 

About The Author

Share

You cannot copy content of this page