hellobikaner.in

hellobikaner.in

Share

चूरू hellobikaner.in पंचायती राज संस्थाओं (जिला परिषद एवं पंचायती राज) आम चुनाव, 2020 के अन्तर्गत गुरुवार को चूरू जिला परिषद के प्रमुख पद के निर्वाचन के लिए हुए मतदान के बाद भारतीय जनता पार्टी की वंदना आर्य प्रमुख पद के लिए निर्वाचित हुई हैं।

जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट (रिटर्निंग अधिकारी) डॉ प्रदीप के गावंडे ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की वंदना आर्य ने इंडियन नेशनल कांग्रेस की विमला को 15 मत के अन्तर से हराकर विजय हासिल की है। उन्होंने बताया कि डाले गए कुल विधि मान्य 25 मतों में से वंदना आर्य को 20 मत मिले जबकि विमला को 05 मत हासिल हुए हैं। जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट (रिटर्निंग अधिकारी) प्रदीप के गावंडे ने भारतीय जनता पार्टी की विजयी प्रमुख वंदना आर्य को प्रमाण पत्र प्रदान कर शपथ दिलाई।

राजस्थान के जिलेवार प्रमुख/प्रधान के चुनाव परिणाम निचे दिए क्लिक कर जाने….

https://secureservercdn.net/160.153.138.163/sma.5f8.myftpupload.com/wp-content/uploads/2020/12/all-rajastha-pardhan-and-parmukh-10-12.pdf

इस अवसर अतिरिक्त जिला कलक्टर राम रतन सौंकरिया, मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामस्वरूप चौहान,  निर्वाचन तहसीलदार गुलाम नबी, एडीईओ सांवरमल गुर्जर, मोहन लाल आर्य आदि उपस्थित थे।

पंचायत समिति प्रधान पद के लिए निर्वाचन संपन्न

चूरू hellobikaner.in पंचायती राज संस्थाओं (जिला परिषद एवं पंचायती राज) आम चुनाव, 2020 के अन्तर्गत गुरुवार को जिले की सभी सात पंचायत समितियों में प्रधान पद के लिए निर्वाचन संपन्न हुए। गुरुवार को मतदान के बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किए गए।

रतनगढ़ ः मोहनी देवी बनी प्रधान

रतनगढ़ पंचायत समिति के रिटर्निंग अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि इंडियन नेशनल कांग्रेस की मोहनी देवी ने भारतीय जनता पार्टी की सुमन कंवर को 07 मत के अन्तर से हराकर विजय हासिल की है। उन्होंने बताया कि डाले गए कुल विधि मान्य 19 मतों में से मोहनी देवी को 13 मत मिले जबकि सुमन कंवर को 6 मत हासिल हुए हैं। रिटर्निंग अधिकारी ने इंडियन नेशनल कांग्रेस की विजयी प्रधान मोहनी देवी को प्रमाण पत्र प्रदान कर शपथ दिलाई।

 

बीदासर ः संतोष प्रधान निर्वाचित

बीदासर रिटर्निंग अधिकारी श्योराम वर्मा ने बताया कि प्रधान पद के लिए हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की संतोष  ने इंडियन नेशनल कांग्रेस की विमला को 01 मत के अन्तर से हराकर विजय हासिल की है। उन्होंने बताया कि डाले गए कुल विधि मान्य 23 मतों में से संतोष को 12 मत मिले जबकि विमला को 11 मत हासिल हुए हैं। रिटर्निंग अधिकारी ने भारतीय जनता पार्टी की विजयी प्रधान संतोष को प्रमाण पत्र प्रदान कर शपथ दिलाई।

सुजानगढ ः मनभरी देवी बनी प्रधान

सुजानगढ़ पंचायत समिति रिटर्निंग अधिकारी धर्मराज गुर्जर ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की मनभरी देवी ने इंडियन नेशनल कांग्रेस की शारदा को 03 मत के अन्तर से हराकर विजय हासिल की है। उन्होंने बताया कि डाले गए कुल विधि मान्य 25 मतों में से मनभरी देवी को 14 मत मिले जबकि शारदा को 11 मत हासिल हुए हैं। रिटर्निंग अधिकारी ने भारतीय जनता पार्टी की विजयी प्रधान मनभरी देवी को प्रमाण पत्र प्रदान कर शपथ दिलाई।

 

सरदारशहर ः निर्मला बनीं प्रधान

सरदारशहर पंचायत समिति रिटर्निंग अधिकारी रीना छींपा ने बताया कि निर्दलीय निर्मला पत्नी भरत किशोर ने इंडियन नेशनल कांग्रेस के केशरीचन्द शर्मा पुत्र भंवरलाल शर्मा को 01 मत के अन्तर से हराकर विजय हासिल की है। उन्होंने बताया कि डाले गए कुल विधि मान्य 25 मतों में से निर्दलीय निर्मला पत्नी भरत किशोर को 13 मत मिले जबकि केशरीचन्द शर्मा पुत्र भंवरलाल शर्मा को 12 मत हासिल हुए हैं। रिटर्निंग अधिकारी ने विजयी प्रधान निर्मला पत्नी भरत किशोर को प्रमाण पत्र प्रदान कर शपथ दिलाई।

राजगढ ः विनोद प्रधान निर्वाचित

राजगढ़ पंचायत समिति के रिटर्निंग अधिकारी पंकज गढ़वाल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की विनोद ने इंडियन नेशनल कांग्रेस की कृष्णा कुमारी को 08 मत के अन्तर से हराकर विजय हासिल की है। उन्होंने बताया कि डाले गए कुल विधि मान्य 33 मतों में से विनोद को 20 मत मिले जबकि कृष्णा कुमारी को 12 मत हासिल हुए हैं तथा निर्दलीय ममता को एक एवं निर्दलीय प्रमीला कुमारी को शून्य मत हासिल हुआ है। रिटर्निंग अधिकारी ने भारतीय जनता पार्टी की विजयी प्रधान विनोद को प्रमाण पत्र प्रदान कर शपथ दिलाई।

तारानगर ः संजय कस्वां प्रधान

तारानगर रिटर्निंग अधिकारी तेजपाल गोठवाल ने बताया कि इंडियन नेशनल कांग्रेस के संजय कस्वां ने निर्दलीय बनेसिंह कोे 09 मत के अन्तर से हराकर विजय हासिल की है। उन्होंने बताया कि डाले गए कुल विधि मान्य 19 मतों में से संजय कस्वां को 14 मत मिले जबकि बनेसिंह को 5 मत हासिल हुए हैं। रिटर्निंग अधिकारी ने इंडियन नेशनल कांग्रेस के विजयी प्रधान संजय कस्वां को प्रमाण पत्र प्रदान कर शपथ दिलाई।

चूरू ः दीपचन्द राहड़ प्रधान निर्वाचित

चूरू पंचायत समिति रिटर्निंग अधिकारी आईएएस अभिषेक खन्ना ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के दीपचन्द राहड़ ने इंडियन नेशनल कांग्रेस के धर्मेन्द्र बुडानिया को एक मत के अन्तर से हराकर विजय हासिल की है। उन्होंने बताया कि डाले गए कुल विधि मान्य 19 मतों में से दीपचन्द राहड़ को 10 मत मिले जबकि धर्मेन्द्र बुडानिया को 9 मत हासिल हुए हैं। रिटर्निंग अधिकारी ने भारतीय जनता पार्टी के विजयी प्रधान दीपचन्द राहड़ को प्रमाण पत्र प्रदान कर शपथ दिलाई।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page