hellobikaner.com

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com,                                             भीलवाड़ा।  राजस्थान में शाहपुरा कलेक्टर टीकमचंद बोहरा शुक्रवार को एक सड़क हादसे में घायल हो गए। कलेक्टर की कार और एक टैंपो के टकराने पर हुए इस हादसे में पीआरओ ए्वं एक सुुरक्षाकर्मी भी चोटिल हो गये। ‌बोहरा को उपचार के लिए भीलवाड़ा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

 

बनेड़ा पुलिस ने बताया कि ‌बोहरा शाहपुरा से बनेड़ा की ओर आ रहे थे। तभी बनेड़ा से पहले कान्हा रिसोर्ट के पास शाहपुरा की ओर जा रहे टैंपो से उनकी कार टकरा गई। हादसे में बोहरा को सिर में चोट लगी वहीं शाहपुरा पीआरओ ईशांत काबरा एवं एक सुरक्षाकर्मी चोटिल हो गये। हादसे की जानकारी मिलते ही बनेड़ा पुलिस और तहसीलदार मौके पर पहुंचे।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page