hellobikaner.in

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.in,                                              जयपुर। राजस्थान में पाली शहर के औद्योगिक थाना में तैनात एक कांस्टेबल द्वारा सर्विस राइफल से गोली चलाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार औद्योगिक थाना में तैनात कांस्टेबल भरत चौधरी (27) ने मंगलवार रात को अपने कमरे में अपनी सर्विस राइफल से स्वयं के सिर में गोली मार दी।

 

गोली की आवाज सुनकर अन्य पुलिसकर्मी भरत के कमरे में पहुंचे। भरत की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना पर जिला पुलिस अधीक्षक चूराराम जाट भी मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। शव को बांगड अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page