Share

दिनांकः 20 फरवरी 2017
संदर्भ- 19 फरवरी 2017
संकलन-हरि शंकर आचार्य
मोबाइल-9460779970/9549752372
Email- acharyacurrentaffairs@gmail.com

1- सऊदीअरब ने साराह उल-सुहैमी को सऊदी शेयर बाजार ताडावुल’ का प्रमुख बनाया है। वे इस पद पर पहुंचने वाली पहली महिला हैं। इससे पहले वे वर्ष 2014 में राष्ट्रीय वाणिज्यिक बैंक (एनसीबी) की पहली महिला मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनी थीं। वे खालिद अल राबिया का स्थान लेंगी। वहीं, सऊदी अरब सरकार के अंग्रेजी अखबार ने सोमाया जबर्टी को नया प्रमुख बनाया है। जबर्टी भी इस उपलब्धि हासिल करने वाली पहली महिला हैं।
2- नगालैण्ड के मुख्यमंत्री टीआर जेलियांग में पद से इस्तीफा दिया। राज्यपाल पी बी आचार्या ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया। जेलियांगे ने अपनी पार्टी नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) के विधायक दल के सदस्यों को पत्र लिखकर इसकी जानारी दी। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष नगालैण्ड विधानसभा में एक विधेयक पारित हुआ था, जिसके तहत महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण की बात कही थी, जबकि नगालैंड ट्राइब्स एक्शन कमेटी, इसका विरोध कर रही है। समूह का कहना है कि यह आरक्षण संविधान के अनुच्छेद 371 (ए) के उल्लंघन है, जिसके तहत नगालैण्ड को विशेष दर्जा प्राप्त है और इसकी जनजातीय संस्कृति से छेड़छाड़ नहीं किया जा सकता। साठ सदस्यीय नगालैण्ड विधानसभा में सत्ताधारी नगालैण्ड डेमोक्रेटिक गठबंधन की सरकार है। इनमें एनपीएफ के 48, भाजपा के चार और आठ विधायक निर्दलीय हैं। यहां विपक्ष का कोई विधायक नहीं है।
3- भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराकर आईसीसी महिला विश्वकप क्वालीफायर में अजेय रहते हुए फाइनल में जगह बनाई। इस वर्ष जून-जुलाई में इंग्लैण्ड में होने वाले महिला विश्वकप में भारतीय टीम ने पहले ही अपनी जगह बना ली। टीम ने लीग और सुपर सिक्स के अपने सभी मुकाबले जीतकर नंबर एक टीम के रूप में खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर लिया।
4- भारत के पूर्व चीफ जस्टिस अलतमस कबीर का निधन हो गया। वे 68 वर्ष के थे। कबीर देश के 39वें चीफ जस्टिस बने थे। उनका कार्यकाल 29 सितम्बर 2012 से 19 जुलाई 2013 तक था। कबीर का जन्म 19 जुलाई 1948 को हुआ था। छह अगस्त 1990 को वे कलकत्ता उच्च न्यायालय के स्थाई न्यायाधीश बने। एक मार्च 2005 को उन्हें झारखंड उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश तथा 9 सितम्बर 2005 को उच्चतम न्यायालय का न्यायाधीश बनाया गया।
5- भोजपुरी फिल्मों के ‘अमिताभ बच्चन’ कहे जाने वाले अभिनेता रविकिशन ने भारतीय जनता पार्टी ज्वाॅइन की। 43 वर्षीय रविकिशन, पिछले लोकसभा चुनावों में कांग्रेस के टिकट पर अपने गृह जिले जोनपुर से चुनाव लड़े थे।
6- मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने काॅलेज एवं यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति योजना National Means-Cum-Merit Scholarship Scheme के तहत छात्रवृत्ति पाने वाले विद्यार्थियों के लिए ‘आधार’ अनिवार्य किया। अब स्काॅलरशिप के लिए आधार कार्ड देना होगा। मंत्रालय की ओर से जारी नोटिस के अनुसार जिनके पास आधार नहीं हैं, उन्हें 30 जून तक बनवाने होंगे। यह नियम जम्मू कश्मीर, असम और मेघालय के विद्यार्थियों पर लागू नहीं होगा।
7- पााकिस्तान के पूर्व कप्तान और आॅलराउंडर शाहिद अफरीदी ने अतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया। उन्होंने टेस्ट व वनडे को पूर्व में ही अलविदा कह दिया था। वर्तमान में सिर्फ टी-20 मुकाबलों में देश की ओर से खेल रहे थे। आफरीदी ने 27 टेस्ट मैचों में 1 हजार 176 रन बनाए और 48 विकेट लिए। 398 वनडे में 8 हजार 64 रन बनाए तथा 395 विकेट लिए। वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकाॅर्ड भी उनके नाम है। इसी प्रकार टी-20 में 98 मैचों में 1 हजार 405 रन बनाए और 97 विकेट लिए। उन्होंने 199 में 37 गेंदों में शतक ठोका था।
8- भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को आइपीएल के दसवें सीजन से पहले पुणे सुपरजाइंट्स की कप्तानी से हटा दिया, हालांकि वे टीम की ओर से खेलेंगे। धोनी अब तक आयोजित आईपीएल के नौ सत्रों में बतौर कप्तान खेलने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं। उन्होंने आठ वर्षों तक चैन्नई सुपरकिंग्स और गत वर्ष पुणे सुपरजाइंट्स की कप्तानी की थी। उन्होंने आईपीएल में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा 143 मुकाबले जीते। गत वर्ष उनकी टीम 14 में से सिर्फ पांच मैच ही जीत सकी थी। आस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीवन स्मिथ को पुणे सुपरजाइंट्स का नया कप्तान बनाया गया है। उधर, आईपीएल से ठीक पहले आस्ट्रेलिया के गेंदबाजर मिचेल स्टार्क ने राूयल चैलेंजर्स बैंगलोर से नाम वापिस ले लिया।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page