Share

दिनांकः 23 जनवरी 2017
संदर्भ-22 जनवरी 2017
संकलन-हरि शंकर आचार्य
मोबाइल-9460779970/9549752372

1. बिहार के चर्चित बारा नरसंहार में 34 लोगों की हत्या के चार दोषियों की फांसी की सजा को राष्ट््रपति प्रणब मुखर्जी ने उम्रकैद की सजा में तब्दील कर दिया। गृह मंत्रालय ने बिहार सरकार की अनुशंसा पर 8 अगस्त 2106 को दया याचिका खारिज करने की याचिका की अनुशंसा की थी। इससे पहले बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविद ने राज्य सरकार की सिफारिश पर 4 फरवरी को 2016 को चारों की दया याचिका अस्वीकार कर दी थी। 1992 में हुए इस नरसंहार का फैसला गया के जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने 8 जून 2001 में सुनाया था।

2. भारत और इंग्लैण्ड के बीच आयोजित हो रही एकदिवसीय क्रिकेट श्रृंखला के तीसरे मैच में इंग्लैण्ड ने भारत को पांच रनों से हरा दिया। बावजूद इसके तीन मैचों की सीरिज पर भारत ने 2-1 से कब्जा जमाया। इंग्लैण्ड ने 8 विकेट पर 321 रन बनाए, जिसके जवाब में भारतीय टीम 9 विकेट पर 316 रन ही बना सकी। यह वर्तमान दौरे में इंग्लैण्ड की पहली जीत थी। सीरिज ने 232 रन बनाने वाले नवोदित बल्लेबाज केदार जाधव को मैन आॅफ द सीरिज चुना गया। तीन मैचों की इस सीरिज में कुल 2090 रन बने। इससे पहले यह रिकाॅर्ड 2007 में आयोजित एफ्रो एशिया सीरिज के नाम था।

3. आस्ट््रेलिया और पाकिस्तान के बीच आयोजित चैथे एकदिवसीय क्रिकेट मुकाबले में आस्ट््रेलिया ने पाकिस्तान को 86 रन से हराया। इसके साथ ही पांच मैचों की श्रृंखला मंे आस्ट््रेलिया ने 3-1 की अजेय बढ़त बना ली। आस्ट््रेलिया ने 353 तथा पाकिस्तान ने 267 रन बनाए।

4. भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने थाइलैंड की 18 वर्षीया पोर्नवावी चोचुवांग को हराकर मलेशिया मास्टर्स ग्रां प्री गोल्ड का खिताब जीत लिया। साइना ने चोचुवांग को 22-20, 22-20 से हराया। यह साइना का कुल मिलाकर 23वां खिताब है। पिछले साल आस्ट््रेलिया ओपन के बाद यह उनकी पहली खिताबी जीत है।

5. तमिलनाडू का परम्परागत खेल जल्लीकट्टू पुनः प्रारम्भ हुआ। पुडुकोट्टई में आयोजित खेल के दौरान दो लोगों की मौत हो गई।

6. मशहूर गीतकार और शाइर नक्स लायलपुरी का मुंबई में निधन हो गया। वे 89 वर्ष के थे। नक्स का जन्म 24 फरवरी 1928 को पंजाब के लायलपुर, अब पाकिस्तान में हुआ था। उनका वास्तविक नाम जसवंत राय शर्मा था। उन्होंने नन्हा मुन्ना राही हूं, मेरे देश की धरती, जिन्दगी की ना टूटे लड़ी जैसे मशहूर गीत लिखे थे।

7. उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन की औपचारिक घोषणा हुई। समाजवादी पार्टी 298 तथा कांग्रेस 105 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। समाजवादी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नरेश उत्तम और कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष राजबब्बर ने संयुक्त प्रेसवार्ता में इसकी घोषणा की।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page