Share

दिनांकः 19 फरवरी 2017
संदर्भ- 18 फरवरी 2017
संकलन-हरि शंकर आचार्य
मोबाइल-9460779970/9549752372
Email- acharyacurrentaffairs@gmail.com
1- पाकिस्तानी संसद के उच्च सदन सीनेट में अल्पसंख्यक हिंदुओं से संबंधित विवाह विधेयक पारित किया गया। विधेयक पारित होने से पाकिस्तान के पंजाब, बलूचिस्तान, खैबर पख्तूनख्वां में अल्पसंख्यक हिंदुओं को विवाहर रजिस्टेªशन अधिकार मिल सकेगा। पंजाब में पहले से ही व्यवस्था लागू है। पाकिस्तान के कानून मंत्री जाहिद हमीद ने इसे सीनेट में रखा। उल्लेखनीय है कि संसद के निचले सदन नेशनल असेंबली में सितम्बर 2016 में यह विधेयक पारित हो चुका है। अब राष्ट्रपति के दस्तखत के बाद यह कानून का रूप ले लेगा। विधेयक में लड़के-लड़कियों के विवाह की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है।
2- पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने मुंबई आतंकी हमले के साजिशकर्ता और जमात उद दावा प्रमुख हाफिज सईद को आतंकी मानते हुए एंटी टेरेरिस्ट एक्ट की चैथी अनुसूची में शामिल किया। इस सूची से तात्पर्य यह है कि हाफिज किसी ना किसी आतंकी गतिविधि में लिप्त है। इस सूची में शामिल होने के बाद उसकी संपति जब्त की जा सकेगी तथा पुराने धंधों की जांच की जा सकेगी। 1948 में पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में जन्म हाफिज को मुंबई टेªन हमले के बाद 9 अगस्त 2006 को पाकिस्तान सरकार ने हिरासत में लिया। बाद में लाहौर हाईकोर्ट के आदेश पर रिहा कर दिया गया। भारत ने 2008 के आतंकी हमलों के बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् से सईद को आतंकी सूची में डालने का आग्रह किया था। वर्तमान में हाफिज गत 30 जनवरी से पाकिस्तान में नजरबंद है।
3- तमिलनाडू के नवनियुक्त मुख्यमंत्री ई. के. पनालीस्वामी ने विधानसभा में 122 वोटांे से विश्वासमत जीत लिया। वोटिंग के दौरान कुल 133 सदस्य मौजूद थे। इनमें से पनालीस्वामी को 122 तथा पनीरसेल्वम को 11 वोट मिले। उल्लेखनीय है कि तमिलनाडू के राज्यपाल विद्यासागर राव ने पनालीस्वामी को मुख्यमंत्री नियुक्त करते हुए 15 दिनों में बहुमत साबित करने के निर्देश दिए थे। वर्तमान में 234 सदस्यीय तमिलनाडू विधानसभा में मुख्य रूप से एआईडीएमके के 134, डीएमके के 89 तथा कांग्रेस के आठ विधायक हैं।
4- स्वर सम्राज्ञी लता मंगेशकर को ‘ब्रांड लाॅरियट’ की ओर से ‘लिजेंडरी अवार्ड’ दिया गया। लता को यह अवार्ड, विश्व स्तरीय उपलब्धि हासिल करने के फलस्वरूप दिया गया। ब्रांड लाॅरियट द्वारा वर्ष 2012 में शाहरूख खान को भारतीय सिनेमा में अभूतपूर्व योगदान की बदौलत यह अवार्ड दिया गया था।
5- जाने-माने उपन्यासकार वेदप्रकाश शर्मा का मेरठ में 62 वर्ष की आयु में निधन हुआ। उन्होंने 176 नाॅवे तथा अनेक फिल्मों की कहानी लिखीं। 6 जून 1955 को मेरठ में जन्मे वेदप्रकाश ने 1973 में पहला उपन्यास ‘दहकता शहर’ लिखा। उनके उपन्यास ‘वर्दी वाला गुंडा’ की 8 करोड़ प्रतियां प्रकाशित हुईं। वहीं ‘कैदी नं. 100’ की ढाई लाख प्रतियां बिकीं। उन्होंने 1985 में अपना प्रकाशन ‘तुलसी पाॅकेट बुक्स’ की स्थापना की। उनके अन्य प्रसिद्ध उपन्यास ‘बहू मांगे इंसाफ’, ‘दूर की कोड़ी’ तथा ‘शाकाहारी खंजर’ थे। उन्होंने अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म ‘इंटरनेशनल खिलाड़ी’ सहित अन्य फिल्मों की स्टोरी भी लिखी।
6- इंग्लैण्ड के पूर्व बल्लेबाज पीटर रिचर्डसन का लंदन में निधन हो गया। वे 85 वर्ष के थे। उन्होंने कॅरियर के पहले टेस्ट मैच में दो अर्द्धशतक बनाए। अपने कॅरियर में उन्होंने 34 मैच खेले तथा 5 शतकों की मदद से 2 हजार रन बनाए। लगभग 15 वर्षों तक प्रथम श्रेणी मुकाबले खेलने वाले रिचर्डसन ने 44 शतकों की मदद से 26 हजार 55 प्रथम श्रेणी रन बनाए। ऽ पूर्व क्षेत्र ने पश्चिमी क्षेत्र को 8 विकेट से हराकर सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट पर कब्जा जमाया। पश्चिमी क्षेत्र ने 149 रन बनाए जबकि पूर्व क्षेत्र ने दो विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया। मुंबई की मेजबानी में यह टूर्नामेंट 12 से 18 फरवरी तक आयोजित किया गया। इसमें पांच जोनों की टीमों ने भाग लिया। इस टूर्नामेंट की शुरूआत 2009-10 में हुई। तब से 2015-16 तक इसमें 27 टीमें भाग लेती थीं। 2015-16 में इसका स्वरूप बदलकर इसे जोन आधारित प्रतियोगिता बना दिया गया।
7- बीसीसीआई के तीन में से एक महाप्रबंधक (व्यावसायिक) एम. पी. शाह ने अपने पद से इस्तीफा दिया। इससे पहले महाप्रबंधक (संचार एवं समन्वय) अमृत माथुर दिसम्बर में सेवानिवृत हो गए थे। वर्तमान में महाप्रबंधक (खेल विकास) रत्नाकर शेट्टी कार्यरत हैं।
8- हरियाणा के संदीप कुमार ने राष्ट्रीय पैदल चाल चैम्पियनशिप में पुरूषों की 50 किमी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। इसके साथ ही उन्होंने लंदन में अगस्त में होने वाली विश्व चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया। संदीप ने मई 2014 में चीन में आयोजित आईएएएफ विश्व पैदल चाल कप की 50 किलोमीटर स्पर्धा में 3 घंटे 56 मिनट 22 सैकण्ड का समय लेकर राष्ट्रीय रिकाॅर्ड बनाया था। अपने ही रिकाॅर्ड को तोड़ते हुए उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने स्वर्ण पदक जीतने में 3 घंटे 55 मिनट 59.05 सैकण्ड का समय लिया। केटी इरफान ने बीस किलोमीटर पैदल चाल और प्रियंका ने बीस किलोमीटर पैदल चाल के महिला वर्ग में विजय प्राप्त की।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page