Share

दिनांकः 22 फरवरी 2017
संदर्भ- 21 फरवरी 2017
संकलन-हरि शंकर आचार्य
मोबाइल-9460779970/9549752372
Email- acharyacurrentaffairs@gmail.com

1. #अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम #आलियेव की पत्नी #मेहरीबान को देश का पहला उपराष्ट्रपति बनाया गया है। अजरबैजान में #रैफरींडम में गत वर्ष में संविधान में संशोधन कर यह पद सृजित किया गया था। इल्हाम के पिता हैदर आलियेव भी 1993 से 2003 तब अजरबैजान के राष्ट्रपति रहे। उसके बाद इल्हाम ने यह पद संभाला। सितम्बर 2016 में राष्ट्रपति का कार्यकाल पांच से बढ़ाकर सात वर्ष कर दिया गया। मेहरीबान पेशे से#चिकित्सक हैं। उन्हें 2009 में #यूनेस्कों में सद्भावना दूत बनाया गया था।
2. प्रधानमंत्री नरेन्द्र #मोदी फेसबुक पर सबसे अधिक फाॅलो किए जाने वाली दुनिया की सर्वाधिक लोकप्रिय हस्तियों में शामिल हुए। उन्हें #फेसबुक पर अब तक लगभग 4 करोड़ लोग फाॅलो कर चुके हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दो करोड़ लोग फाॅलो कर रहे हैं। तीसरे स्थान पर #पीएमओ का अकाउंट है, जिसे लगभग 1.3 करोड़ फेसबुक यूजर्स फाॅलो कर रहे हैं। टाॅप-20 की सूची में भारत के #राष्ट्रपति 9वें तथा विदेश मंत्री सुषमा#स्वराज 16वें नंबर पर हैं। प्रधानमंत्री का फेसबुक अकाउंट लाइक, कमेंट और शेयर के क्षेत्र में भी सबसे ऊपर है। प्रधानमंत्री द्वारा अपनी मां के साथ अपलोड की हुई फोटो, दुनिया की दूसरी सबसे लोकप्रिय फोटो थी। हाल ही में फेसबुक के संस्थापक #जुकरबर्ग ने मोदी की तारीफ की थी।
3. नटराजन #चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन का पदभार संभाला। 53 साल के चंद्रशेखरन, टाटा के 150 वर्ष के इतिहास में पहले गैर पारसी निदेशक होंगे। जनवरी में उनकी नियुक्ति की घोषणा की गई थी। गत वर्ष अक्टूबर में साइरस मिस्त्री के पद छोड़ने के बाद रतन #टाटा कार्यकारी चेयरमैन बने। 6 लाख 60 हजार कर्मचारियों के टाटा ग्रुप का 100 देशों में व्यवसाय है। यह नमक से लेकर साॅफ्टवेयर क्षेत्र तक कार्य करती है। चंद्रशेखरन 1987 में कंपनी से जुड़े। वर्ष 2009 से टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (#टीसीएस) के सीईओ व एमडी थे। उनकी अगुवाई में ही टीसीएस सबसे अधिक कमाई वाली कंपनी बनी।
4. #माइक्रोसाॅफ्ट के सीइओ सत्या #नडेला भारत की यात्रा पर आए। वे यहां #माइक्रोसाॅफ्ट के दो दिवसीय कार्यक्रम ‘फ्यूचर डिकोडिड’ के लिए आए, जो 21 फरवरी से प्रारम्भ हुआ। इसमें लगभग 1500 व्यापारी और सरकार के नीति निर्धारक भाग ले रहे हैं, जो यह तय करेंगे कि आईटी किस प्रकार हमारे कार्यों एवं पहलुओं में परिवर्तन ला सकती है। सत्या नडेला का पूरा नाम सत्यनारायण नडेला है। उनका जन्म 19 अगस्त 1967 को हैदराबाद में हुआ। 4 फरवरी 2014 को उन्हें माइक्रोसाॅफ्ट का सीईओ बनाने की घोषणा की गई। उन्हेांने स्टीव #बामर का स्थान लिया। नडेला ने 1992 में माइक्रोसाॅफ्ट ज्वाइन किया था।
5. साहित्य अकादमी, नई दिल्ली द्वारा वर्ष 2016 के अनुवाद पुरस्कारों की घोषणा की। राजस्थानी का राष्ट्रीय अनुवाद पुरस्कार #बीकानेर के रवि पुरोहित को उनकी पुस्तक ‘जीवो म्हारा सांवरा’ के लिए दिया जाएगा। यह पंजाबी कवि भाई वीर सिंह की काव्यकृति ‘जीओ मेरे साईयां’ का अनुवाद है। राजस्थानी पुरस्कार निर्णायक मंडल में शक्तिदान#कविया, डाॅ. रमेश मयंक और माघव नागदा सम्मिलित थे। अकादमी द्वारा कुल 24 मान्यता प्राप्त भाषाओं में यह पुरस्कार दिया जाता है। इस पुरस्कार की शुरूआत 1989 में हुई। इसके तहत 50 हजार रूपये और ताम्रफलक दिया जाता है। वर्ष 2015 का राजस्थानी भाषा अनुवाद पुरस्कार भी बीकानेर के मदन सैनी को ‘मदन बावनियौ’ के लिए दिया गया था। इस वर्ष अकादमी द्वारा 22 भाषाओं में अनुवाद पुरस्कार की घोषणा की गई है।#मलयालम और अंग्रेजी में इन पुरस्कारों की घोषणा नहीं की गई है। #हिन्दी का अनुवाद पुरस्कार पी.जयराम, संस्कृत का रानी सदाशिव मूर्ति तथा पंजाबी का कौंके पंजाबी को दिए जाने की घोषणा की गई है।
6. #आईसीसी महिला विश्वकप क्वालीफायर के फाइनल मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को एक विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। दक्षिण #अफ्रीका ने 244 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारत ने 9 विकेट खोकर 245 रन बना लिए। दक्षिण अफ्रीका सून लूस को प्लेयर आॅफ टूर्नामेंट एवं भारत की दीप्ति शर्मा को प्लेयर आॅफ द मैच चुना गया। भारत ने लीग व सुपर सिक्स के सभी मुकाबलों में विजय हासिल करते हुए पहले ही 24 जून से 23 जुलाई तक होने वाले महिला विश्वकप के लिए क्वालीफाई कर लिया था। विश्वकप क्वालीफायर मुकाबले 7 से 21 फरवरी तक #श्रीलंका में खेले गए। इनमें 10 टीमों ने भाग लिया तथा 30 मैच खेले गए। श्रीलंका में पहली बार यह मुकाबले हुए। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने आखिरी ओवर में भारत को जीत दिलाई।
7. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को विजय #हजारे ट्राॅफी में झारखंड क्रिकेट टीम की कप्तानी करेंगे। प्रथमश्रेणी क्रिकेट की इस प्रतियोगिता की शुरूआत वर्ष 2002-03 में हुई थी। इसमें 27 टीमें भाग लेती हैं। वर्तमान में #गुजरातइसका चैम्पियन है। #तमिलनाडू ने सर्वाधिक चार बार इस प्रतियोगिता में विजय प्राप्त की है।
8. बाॅलीवुड स्टार शाहरुख खान अभिनीत सर्कस का दूरदर्शन पर 28 वर्षों बाद 19 फरवरी 2017 को पुनः प्रसारण प्रारम्भ हुआ। दूरदर्शन के इस सुपरहिट सीरियल को 1989-90 में प्रसारित किया गया था। शाहरुख खान की लोकप्रियता को देखते हुए इसका पुनः प्रसारण प्रारम्भ किया गया है। इस सीरियल की खासियत यह थी कि इसे सर्कस के वास्तविक माहौल में शूट किया गया था। शाहरुख ने इसमें शेखरन की भूमिका निभाई, जो भालाई सर्कस का मालिक था। उल्लेखनीय है कि शाहरुख खान ने ‘फौजी’ से छोटे पर्दे पर शुरूआत की थी।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page