Share

दिनांकः 23 फरवरी 2017
संदर्भ- 22 फरवरी 2017
संकलन-हरि शंकर आचार्य
मोबाइल-9460779970/9549752372
Email- acharyacurrentaffairs@gmail.com

1- अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के स्पिट्जर स्पेस टेलीस्कोप ने पृथ्वी के आकार के सात ग्रहों वाले ‘ट्राप्पिस्ट वन’ नामक सौरमंडल की खोज में सफलता प्राप्त की। पृथ्वी से महज 39 प्रकाश वर्ष की दूरी पर स्थित इस सौरमंडल के ग्रहों में पानी उपलब्ध हो सकता है तथा एलियंस जैसे जीवन की संभावना है। पहली बार नासा ने एक साथ पृथ्वी के आकार के इतने ग्रहों का पता लगाया है।ये ग्रह सिंगल स्टार (एक तारे) के चारो ओर स्थित हैं। सात में से तीन ग्रह हैबिटेबल जोन में हैं।
2- मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को आतंकवाद निरोधक कानून के तहत नजरबंद किए जाने के मामले में लाहौर हाईकोर्ट की दो सदस्यीय पीठ ने पंजाब सरकार से सात मार्च तक जवाब मांगा है। उल्लेखनीय है कि सईद ने खुद को नजरबंद किए जाने के सरकार के फैसले को कोर्ट में चुनौती दी थी, इस पर सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने इस संबंध में निर्देशित किया। गत 30 जनवरी को गृह मंत्रालय के निर्देश पर जमात-उद-दावा के सरगना हाफिज सईद और उसके चार सहयोगियों को 90 दिनों के लिए नजरबंद कर दिया था।
3- क्रेडिसा डिक लंदन की नई मेट्रोपोलिटिन कमिश्नर बनीं। क्रेडिसा इस पद पर पहुंचने वाली पहली महिला हैं। उन्होंने सर बर्नार्ड होगन-हाव की जगह ली, जो 2011 से इस पद पर थे। उन्होंने गत वर्ष सेवानिवृति की घोषणा की थी। डिक इससे पहले आतंकवाद निरोधी राष्ट्रीय पुलिस का नेतृत्व कर रही थीं।
4- नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) के अध्यक्ष डाॅ. शूर्होजेली लीजित्सु ने राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। टी.आर.जेलियांग के इस्तीफे के बाद लीजीत्सू राज्य के मुख्यमंत्री बने। राज्यपाल पी. बी. आचार्य ने लीजित्सू और उनके मंत्रिमंडल के 11 सदस्यों को शपथ दिलाई। राज्य की 60 सदस्यीय विधानसभा में सत्तारूढ़ जनतांत्रिक गठबंधन सरकार में एनपीएफ सबसे बड़ा घटक है, जिसके 48 विधायक हैं। आठ निर्दलीय और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चार विधायक भी गठबंधन सरकार का हिस्सा हैं। यहां विपक्ष नहीं है। डाॅ. शूर्होजेली लीजित्सु राज्य विधानसभा के सदस्य नहीं हैं। उन्होंने 2013 का चुनाव नहीं लड़ा था। उन्हें कार्यभार संभालने के छह महीनों के अंदर निर्वाचित होना होगा।
5- बीकानेर के साहित्यकार बुलाकी शर्मा को साहित्य अकादमी, नईदिल्ली द्वारा राजस्थानी भाषा का सर्वोच्च पुरस्कार दिया गया। शर्मा को उनके कहानी संग्रह ‘मरदजात अर दूजी कहाणियां’ के लिए यह पुरस्कार मिला। पुरस्कार स्वरूप उन्हें एक लाख रूपये की राशि दी गई। साहित्य अकादमी द्वारा 24 अधिकृत भाषाओं में पुरस्कार दिया जाता है। पहली बार 1955 में यह पुरस्कार दिए गए। राजस्थानी के पुरस्कार की शुरूआत 1974 में हुई। गत वर्ष बीकानेर के ही मधु आचार्य ‘आशावादी’ को उनके उपन्यास ‘गुवाड़’ के लिए यह पुरस्कार मिला। राजस्थानी का पहला पुरस्कार विजयदान देथा को दिया, उनके लोककथा संग्रह ‘बातां री फलवारी खंड-10’ के लिए दिया गया था। इस वर्ष हिंदी का पुरस्कार नासिरा शर्मा को उनके उपन्यास पारिजात, अंग्रेसी का पुरस्कार जेरी पिंटो को उनके उपन्यास एम एंड द बिग हूम, संस्कृत का पुरस्कार सीतानाथ आचार्य शास्त्री को उनके कंविता संग्रह काव्य निर्झरी तथा उर्दू का पुरस्कार निज़ाम सिद्दिकी को उनकी समालोचना पुस्तक मादाब-ए-जदिदिआत से नये अहेद की तखलिकियात के लिए यह पुरस्कार दिया गया।
6- श्रीलंका ने आस्ट्रेलिया में खेली गई तीन टी-20 मैचों की श्रृृंखला 2-1 से अपने नाम कर ली। श्रीलंका ने तीन मैचों की श्रृृंखला के पहले दो मैच जीतकर यह बढ़त हासिल कर ली थी। श्रीलंका के असेला गुणारत्ने को मैन आॅफ द सीरिज चुना गया।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page