hellobikaner.in

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.in, बीकानेर। पिछले कुछ दिनों से बीकानेर में लगातार शव मिलने की ख़बरें सामने आ रही है। अभी अभी मिली जानकारी के अनुसार शहर के नयाशहर थाना क्षेत्र में रांकावत भवन सामने एक व्यक्ति के शव मिलने क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई।

बीकानेर नयाशहर थाना पुलिस को जैसे ही सूचना मिली पुलिस मौके पर पहुँच चुकी है। बताया जा रहा है की व्यक्ति की पहचान मुकेश वाल्मीकि रूप के रूप में हुई है।  शव की सूचना मिलते ही आस पास में भीड़ एकत्रित हो गई। मृतक के परिवार के लोग मौके पर ही आ गए थे।

नया शहर थानाधिकारी विक्रम तिवारी ने हैलो बीकानेर को बताया की मुकेश वाल्मीकि का शव रांकावत भवन सामने  मिला है मुकेश एक मजदूर था। जो की नगर निगम में मजदूरी करता था। पुलिस जांच में जुट गई है। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page