hellobikaner.com

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, बीकानेर। शहर के नयाशहर थाना क्षेत्र में स्थित एक खुले नाले में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से चारों तरफ हडकंप मच गया। धीरे धीरे सूचना मिलने पर मौके पर भीड़ एकत्रित होनी शुरू हो गई।

 

 

 

नयाशहर थाना क्षेत्र में स्थित प्रताप बस्ती में बने खुले नाले में आज सुबह एक शव मिलने की सूचना सामने आई। यह शव किसका है यह अभी तक पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार अज्ञात व्यक्ति के शव को खादिम खिदमतगार संस्था और असहाय सेवा संस्था ने नाले से निकाल कर पीबीएम के मोरची में रखवाया है।

 

 

सूचना मिलते ही बीकानेर के नयाशहर थाना पुलिस मौके पर पहुँच गई। नाले में मिले अज्ञात व्यक्ति की सिनाख्ती के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। बीकानेर में इस तरह खुले नाले में कई बार पशु गिर जाते है आज इस खुले नाले में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। इस व्यक्ति की मौत कैसे हुई इसका पता लगा रही है।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page