hellobikaner.in

Share

पाक अधिकृत कश्मीर मतलब POK को लेकर समय समय पर ख़बरें आती रहती है। भारत में चुनाव चल रहे है इन चुनाव के हाल फ़िलहाल POK को लेकर भारत के कई नेताओं के बयान सामने आये है। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बयान भी आज उत्तर प्रदेश के देवरिया से सामने आया है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि पाक अधिकृत कश्मीर(पीओके) में हालात ऐसे बन रहे हैं कि वहां लोगों के तरफ से मांग उठेगी कि वह भारत में विलय करना चाहते है।

रक्षा मंत्री ने देवरिया से बीस किलोमीटर दूर गौरी बाजार में भाजपा प्रत्याशी शशांक मणि त्रिपाठी के समर्थन में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) पर अपना दावा कभी नहीं छोड़ेगा लेकिन इसे बलपूर्वक अपने कब्जे में करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी क्योंकि इसके लोग कश्मीर में विकास को देखने के बाद स्वयं इसमें शामिल होना चाहेंगे। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में काफी सुधार हुआ है तथा क्षेत्र में काफी आर्थिक प्रगति हो रही है और वहां पहले से ज्यादा शांति व्यवस्था लौटी है। यह सब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व फल है।

उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने आधी सदी देश में चुनी हुई सरकारों को गिराने में लगा दी। उन्होंने कहा कि अब तक देश में अनुच्छेद 356 के तहत 132 बार राष्ट्रपति शासन लगाया गया है, इनमें से 90 बार कांग्रेस के शासनकाल में राष्ट्रपति शासन लगाया गया था। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन भाजपा पर लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस से पूछा कि क्या हमारी सरकार के प्रधानमंत्री किसी चुनी हुई सरकार को गिराने में शामिल रहे हैं? उन्होंने कहा कि जब भी भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई होती है तो विपक्षी कहते हैं कि लोकतंत्र खतरे में है।

देखें वीडियो

https://fb.watch/s74-WlbRL_/

सिंह ने कहा कि चार चरणों के चुनावों को देखते हुए हम कह सकते हैं कि भाजपा 400 के जीत की ओर अग्रसर होती दिख रही है। उन्होंने केन्द्र सरकार की भाजपा सरकार द्वारा की गई विकास कार्यों की सराहना करते हुए कि आज देश में लोगों को पक्का मकान, स्वास्थ्य सुविधा, आयुष्मान मान कार्ड, गरीबों को राशन, सड़कों का विस्तार, उज्जवला गैस योजना ये सब भाजपा सरकार की देन हैं। उन्होंने कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में रूकी हुई विकास कार्यों की निंदा करते हुए कांग्रेस के घोषणापत्र की विभाजनकारी प्रकृति की आलोचना की और कांग्रेस पार्टी की तुष्टिकरण की राजनीति की कड़ी निंदा की।

उन्होंने कहा कि आज दुनिया में भारत का मान बढ़ा है। कांग्रेस के सरकारों में अन्तर्राष्ट्रीय मंचों पर जब भारत का बोलने का समय आता था, तो अधिकांश कुर्सियां खाली रहती थी। आज स्थिति यह है कि भारत जब बोलता है, तो दुनिया के देश बड़े ही गौर भारत की बात को सुनते है। यह सब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण ही आज सम्भव हुआ है।

उन्होंने कहा कि 2024 का चुनाव पिछले दशक में भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) की उपलब्धियों पर केंद्रित है, जिसमें सुशासन, विकास और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता, विश्वसनीयता और ट्रैक रिकॉर्ड पर जोर दिया गया है। भारत लंबे समय से देश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने में सक्षम शासन और नेतृत्व की तलाश में था और आज प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उसे यह मिला है।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page