Share

कीव hellobikaner.in यूक्रेन में हालात बदतर हो गए हैं। रूस के हमले गुरुवार को आठवें दिन भी जारी हैं। 10 से ज्यादा शहर बर्बाद हो चुके हैं। कई इलाके खंडहर और वीरान जैसे लगने लगे हैं। सड़कें बमबारी की दहशत से सूनी हो गई हैं। यूएन के आंकड़ों के मुताबिक,10 लाख से ज्यादा लोग देश छोड़ चुके हैं। जो बचे हैं वे हताश और निराश हैं। पूछ रहे हैं हमारा आगे क्या होगा? रोजगार, परिवार, संपत्ति जैसे सब कुछ बिखर गया है।

 

देखें PHOTOS…

यह फोटो राजधानी कीव के बोरोड्यांका की एक बस्ती की है। रूस ने बुधवार को यहां रॉकेट हमले किए। ज्यादातर इलाका जलकर खाक हो गया है। हमले के बाद जगह-जगह आग की लपटें देखी गईं। कुछ लोग डरकर बंकरों में चले गए, तो कुछ इलाका छोड़ने की सोच रहे हैं।
रूस ने जितोमिर शहर में भी तबाही मचाई। पिछले 24 घंटे से यहां रुक-रुक कर बमबारी हो रही है। कई इलाके बर्बाद हो चुके हैं। सुबह जब बमबारी रुकी तो लोग अपने घर पहुंचे। सब कुछ तबाह देख अपने आंसू नहीं रोक पाए।
दूसरे विश्व युद्ध के बाद कीव में 52 मेट्रो स्टेशन और सुरंगें बनाई गई थीं। ताकि इनका इस्तेमाल लोगों की आवाजाही और जंग के वक्त छिपने के लिए किया जा सके। रूसी हमलों से बचने के लिए इनमें हजारों लोग शरण लिए हुए हैं। यह फोटो ऐसे ही एक अंडरग्राउंड शेल्टर की है। यह कपल भी अपने जरूरी सामानों के साथ यहां छिपा है।
यह फोटो खार्किव की है। भारी तबाही से यहां हजारों लोग बेघर हो गए हैं। शहर के अलग-अलग इलाकों में फूड पैकेट्स और जरूरी सामानों के लिए लोग लंबी कतारों मे लगे देखे गए। ये लाइन एक-एक किमी तक लंबी थीं।

 

About The Author

Share

You cannot copy content of this page