hellobikaner.in

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.in.  बीकानेर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सोमवार को बीकानेर में रामोत्सव धर्म यात्रा पोस्टर का विमोचन किया।

 

 

देवनानी ने यहां सर्किट हाउस में इस पोस्टर का विमोचन किया। उन्होंने यात्रा में जा रहे 35 लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। विधानसभा अध्यक्ष को इस यात्रा से जुडे सर्वश्री संतोष पुरोहित, चन्द्रशेखर मोयल, गणेश श्रीमाली, जसराज और वेद व्यास ने बताया कि इस यात्रा में एक सुसज्जित रथ के साथ 15 मोटर साईकिल पर 35 यात्री जायेंगे।

 

यात्रा के दौरान 21 हजार हनुमान चालिसा पुस्तकों का वितरण किया जायेगा। यह 1500 किलोमीटर की यात्रा कपिल मुनि आश्रम से आरम्भ होकर मथुरा, अयोध्या होते हुए काशी में पूर्ण होगी। रथ में अखण्ड ज्योत रहेगी।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page