hellobikaner.in

Share

बीकानेर hellobikaner.in सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज बीकानेर में राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज की ओर से बायो केमिस्ट्री विभाग में कार्यरत गजानंद जोशी ने डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त कर ली है।

जोशी ने अपना शोध कार्य मेडिकल कॉलेज बायो केमिस्ट्री के सीनियर प्रोफेसर डॉक्टर आर के व्यास के निर्देशन में किया है। गजानंद जोशी को यह उपाधि स्टडी ऑन सीरम लेवल ऑफ ट्रेस एलिमेंट्स, एल्बुलिन एंड इम्यूनोग्लोबुलिंस इन चिल्ड्रन विद ब्रोंकियल अस्थमा इन नॉर्थ वेस्ट राजस्थान विषय पर शोध कार्य के लिए प्रदान की गई है।

जोशी की इस उलब्धि पर परिवार में ख़ुशी की लहर छाई हुई है। आपको बता दें गजानंद जोशी स्व. बजरंग दास  जोशी, चांदा देवी जोशी का सुपौत्र है और रमेश जोशी के पुत्र है। गजानंद जोशी के चाचा सुशील कुमार जोशी उर्फ़ आईया महाराज व राजा जोशी ने बताया की गजानंद की सफलता के पीछे परिवार के बुजुर्गो का आशीर्वाद व गजानंद की कड़ी मेहनत है। सरल स्वभाव के गजानंद ने भी अपनी इस सफलता का श्रेय अपने परिजनों को दिया है।

दादा गोपाल दास ओझा व दाऊ लाल ओझा ने गजानंद जोशी की सफलता पर उसे आशीर्वाद देते हुए जोशी के भविष्य में और सफल होने के लिए बाबा भैरुनाथ के कामना की और बताया की गजानंद उनके परिवार में पहला लड़का है जिसने डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page