hellobikaner.in

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.in, बीकानेर।  शिक्षा विभाग ने आज आदेश जारी कर अध्यापकों का डेपुटेशन रद्द कर दिया है। आदेश के अनुसार जिनकों डेपुटेशन पर रहते 29 दिनों से कम समय हुआ है। उनको अपने मूल स्थान पर आना होगा।

इस आदेश में उन अध्यपकों  को राहत दी गई है जिनका डेपुटेशन शिक्षा निदेशक, मंत्री, और शिक्षा सचिव ने किया है। जानकारी के अनुसार वर्तमान में 200 से ज्यादा अध्यापक डेपुटेशन पर है। अध्यापक दूर स्कूल में कार्यरत होते है फिर कोई न कोई तरीका निकाल कर शहर के पास वाली स्कूल या ऑफिस में अपनी हाजरी देते है।

शिक्षा विभाग इस आदेश के बाद डेपुटेशन रद्द कर दिए। शिक्षा विभाग के इस आदेश के बाद बड़ी संख्या में अध्यापक डेपुटेशन से हट जायेंगे। राज्यभर में हजारों अध्यपकों को उनके मूल स्कूल की बजाय शहर या शहर के पास के स्कूलों में पदस्थापित किया गया है। अनिदानित स्कूलों से ग्रामीण सेवा में गए अध्यापक भी शहर में प्रतिनियुक्ति पर आ रहे है।

 

यह आदेश भी शिक्षा मंत्री के आदेश के बाद ही शिक्षा सचिव कर रहे है। हालाँकि विभाग के अधिकारी को शिक्षा मंत्री के इशारे का इंतजार है। पूरे राजस्थान के जिलों में ही नहीं बल्कि शिक्षा निदेशालय और शिक्षा संकुल में भी बड़ी संख्या में अध्यपक डेपुटेशन पर है।

 

About The Author

Share

You cannot copy content of this page