hellobikaner.in

Share

भारत की राजधानी दिल्ली में हालात ख़राब होते नज़र आ रहे है।  दिल्ली में लगातार हवा ख़राब हो रही है। रविवार को भी दिल्ली की हवा ख़राब दर्ज की गई। मिडिया रिपोर्ट के अनुसार इस पर दिल्ली के वायु प्रदूषण एक्सपर्ट्स ने दिल्ली में स्कूलों को बंद करने के साथ ही लॉकडाउन लगाने की सलाह दी है।

दिल्ली की ऐसी हवा से डॉक्टरों व पर्यावरण विशेषज्ञों की चिंताएं बढती ही जा रही है।  पर्यावरणविद् के अनुसार उत्तर भारत में वर्तमान वायु प्रदूषण संकट की गंभीरता को समझें। यह एक हेल्थ इमरजेंसी जैसी स्थिति है। अगर समय रहते सही कदम नहीं उठाए गए तो वायु प्रदूषण जानलेवा साबित हो सकता है। उनके अनुसार दिल्ली व उसके आस पास के स्कूलों को बंद कर देना चाहिए तथा आमजनों की आवाजाही को रोकने के लिए लॉकडाउन जैसे उपाय किए जाने चाहिए।

वही दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय का कहना है की दिल्ली के अंदर प्रदूषण रोकने के लिए हमने 92 कंस्ट्रक्शन साइट को बंद करने का निर्देश दिया है और प्रदूषित इलाकों में पानी का छिड़काव किया जा रहा है। पटाख़े और पराली दोनों ने मिलकर हवा की स्थिति को ख़तरनाक बनाया। पटाख़े का प्रदूषण कम हो जाएगा लेकिन पराली जलने की घटनाएं जब तक नहीं रूकती हैं, तब तक प्रदूषण का ख़तरा बना रहेगा। हम केंद्रीय पर्यावरण मंत्री को चिट्ठी लिखकर तत्काल एक बैठक बुलाने को कहेंगे।

हवा के बाद पीने के पानी की समस्या भी आई सामने …

इधर दिल्ली में आज आमजन को एक और समस्या का सामना करना पड़ा है दिल्ली में पीने के पानी की सप्लाई की समस्या सामने आ गई है। यमुना नदी के पानी में अमोनिया का स्तर बढ़ने से दिल्ली के कुछ इलाकों में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। दृश्य मालवीय नगर के हैं। स्थानीय ने बताया,“हमें पानी न आने का नोटिस भी सुबह मिला। हम घर की सफाई नहीं कर पा रहे हैं। हमें काफी दिक़्क़तों का सामना करना पड़ रहा है।”

यमुना विहार में एक महिला ने बताया, “आजकल पानी की बहुत समस्या है। कल से तो पानी आना ही बंद हो गया है। हमने बाहर से पानी मंगाया है। गंदे बर्तन भी पड़े हुए हैं, बहुत परेशानी हो रही है।”

About The Author

Share

You cannot copy content of this page