hellobikaner.in

Share

दिल्ली hellobikaner.in सोशल मीडिया प्लेटफार्म की बात की जाए तो दुनिया भर में सबसे लोकप्रिय है Facebook, Whatsapp और Instagram. आज ये सभी सोशल मीडिया कुछ घंटों बंद हो गए। इन सभी सोशल मीडिया कंपनियों ने आखिर Twitter पर आकर इस असुविधा के लिए माफ़ी भी मांगी। सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर काफी लोकप्रिय है।

Twitter पर कुछ ही देर में #MarkZuckerberg, #serverdown, #DeleteFacebook जैसे कई हेस टेग ट्रेडिंग करने लगे।

फेसबुक ने ट्विटर पर लिखा …

फेसबुक की सेवा बाधित होने पर फेसबुक ने ट्वीट कर बताया कि “हम जानते हैं कि कुछ लोगों को हमारे ऐप्स और उत्पादों तक पहुंचने में समस्या आ रही है। हम चीज़ों को ज़ल्द से ज़ल्द सामान्य करने के लिए काम कर रहे हैं, और किसी भी असुविधा के लिए हम क्षमा चाहते हैं।”

व्हाट्सएप ने ट्विटर पर लिखा …

व्हाट्सएप की सेवा बाधित होने पर व्हाट्सएप ने ट्वीट कर कहा कि “हमें पता है कि इस समय कुछ लोगों के व्हाट्सएप में समस्या आ रही है। हम चीजों को वापस सामान्य करने के लिए काम कर रहे हैं और जल्द से जल्द इसपर अपडेट भेजेंगे।”

इन्स्टाग्राम  ने ट्विटर पर लिखा …

इंस्टाग्राम और दोस्तों के पास अभी थोड़ा कठिन समय है, और आपको इसका उपयोग करने में समस्या हो सकती है।

हालाँकि ट्विटर भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म है और काफी लोकप्रिय है। जैसे ही  Facebook, Whatsapp और Instagram काम करना बंद हुए लोगो ने Twitter पर इनका जबदस्त मजाक बनाना शुरू कर दिया। आपको बताते है ट्विटर पर लोगों द्वारा किये गए कुछ ट्विट…

 

https://twitter.com/123_Janvi24/status/1445072295639216130

About The Author

Share

You cannot copy content of this page