Share

हैलो बीकानेर न्यूज नेटवर्क, www.hellobikaner.in, लूणकरणसर, लोकेश बोहरा। लूणकरणसर में सहीराम गोदारा के फार्म हाउस में किसान गोष्ठी का आयोजन हुआ। इस अवसर पर बीकानेर से उद्यान और विभाग से अधिकारी आए। उन्होंने किसानों को संरक्षण खेती के बारे में पोली हाउस ड्रिप द्वारा खेती की जानकारी दी।

 

 

फार्म में किसने और अधिकारियों ने निरीक्षण भी किया। जिसमें उन्होंने फसलों सब्जियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। लूणकरणसर कृषि विभाग के अधिकारी राजेश श्योराण और ऋचा पंत ने किसानों को कृषि तकनीक की जानकारी दी। नोखा प्रधान प्रतिनिधि श्री राम तरड और नोखा विधायक प्रतिनिधि अतुल डुडी, भाजपा वरिष्ठ नेता सावंत राम पंचार ने सहीराम गोदारा और उनके पुत्र महेंद्र और महावीर गोदारा मेहनत और लगन से कम पानी में जिस प्रकार से अधिक संख्या में सब्जी और अनाज का उत्पादन किया है वह किसानों के लिए एक मिसाल है।

 

रेगिस्तानी इलाका और कंपनी के कारण किसानों को ड्रिप खेती का और पोली हाउस का उपयोग करना चाहिए। सहीराम गोदारा इजराइल से इस तकनीक को लाकर अपने फार्म हाउस में तकनीक को अपनाया। इस अवसर पर कृषि विभाग से मामराज, किसान तोलाराम गोदारा, जाट समाज के मोटाराम महीया, पुरखाराम बिजारणिया, भैराराम रोज, पूर्णाराम गोदारा, मदन गोदारा, यूथ विधानसभा के ओम गोदारा बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page