Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com,                               बीकानेर। बीकानेर के जय नारायण व्यास कॉलोनी स्थित सेक्टर नंबर 06 के पावर हाउस में एक हाई मेघा वॉट ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई।

 

 

 

 

 

आग लगने से एक बार तो अफरा तफरी मच गई। आग की सूचना फायरबिग्रेड को मिलते ही मौके पर फायरबिग्रेड  पहुच गई और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया।  आग की सूचना मिलने पर जय नारायण व्यास थाना पुलिस भी मौके पर पहुच गई। ये पॉवर हाउस जय नारायण व्यास पुलिस थाने के पास ही स्थित है।

 

 

जानकारी के अनुसार आग पर काबू पा लिया गया है। हाई मेघा वॉट ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग जाने से आस पास के क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। बताया जा रहा है करीब दोपहर 3 बजे बाद हाई मेघा वॉट ट्रांसफार्मर में आग लगी थी। जानकारी ऐसी मिली है कि ट्रॉसफार्मर जलने से तिलक नगर, खतूरिया कॉलोनी, जयनारायण व्यास कॉलोनी व जयपुर रोड के क्षेत्र की बिजली आगामी कुछ घंटे बंद रहेगी।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page