hellobikaner.com

Share

श्रीगंगानगर hellobikaner.in यात्रियों की सुविधा के लिये फिरोजपुर-श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़-फिरोजपुर एक्सप्रेस सहित 10 स्पेशल ट्रेनों को पुनः संचालित किया जा रहा हैं।

उत्तर पश्चिम रेलवे के उपमहाप्रबन्धक (सामान्य) व मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट शशि किरण ने बताया कि गाडी संख्या 04669 फिरोजपुर कैंट-हनुमानगढ प्रतिदिन स्पेशल 22 जुलाई 2021 से आगामी आदेशों तक फिरोजपुर कैंट से 05.10 बजे रवाना होकर 10.20 बजे हनुमानगढ पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04670 हनुमानगढ-फिरोजपुर कैंट प्रतिदिन स्पेशल 22 जुलाई 2021 से आगामी आदेशों तक हनुमानगढ से 11.30 बजे रवाना होकर 16.25 बजे फिरोजपुर कैंट पहुॅचेगी। उन्होने बताया कि गाडी संख्या 04539 बान्द्रा टर्मिनस-चंडीगढ द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल  25 जुलाई 2021 से आगामी आदेशों तक बान्द्रा टर्मिनस से 12.00 बजे रवाना होकर अगले दिन 14.20 बजे चंडीगढ पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04540 चंडीगढ-बान्द्रा टर्मिनस द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल 26 जुलाई 2021 से आगामी आदेशों तक चंडीगढ से 05.35 बजे रवाना होकर अगले दिन 07.30 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुॅचेगी।

 

उन्होने बताया कि गाडी संख्या 04574 लुधियाना-भिवानी प्रतिदिन अनारक्षित स्पेशल 20 जुलाई 2021 से आगामी आदेशों तक लुधियाना से 05.30 बजे रवाना होकर 12.10 बजे भिवानी पहुॅचेगी। गाडी संख्या 04572 धुरी-सिरसा प्रतिदिन अनारक्षित स्पेशल 21 जुलाई 2021 से आगामी आदेशों तक धुरी से 05.20 बजे रवाना होकर 10.35 बजे सिरसा पहुॅचेगी। गाडी संख्या 04573 सिरसा-लुधियाना प्रतिदिन अनारक्षित स्पेशल 21 जुलाई 2021 से आगामी आदेशों तक सिरसा से 11.40 बजे रवाना होकर 18.45 बजे लुधियाना पहुॅचेगी। गाडी संख्या 04575 हिसार-लुधियाना प्रतिदिन अनारक्षित स्पेशल दिनांक 19 जुलाई 2021 से आगामी आदेशों तक हिसार से 16.00 बजे रवाना होकर 20.20 बजे लुधियाना पहुॅचेगी। गाडी संख्या 04576 लुधियाना-हिसार प्रतिदिन अनारक्षित स्पेशल 19 जुलाई 2021 से आगामी आदेशों तक लुधियाना से 09.35 बजे रवाना होकर 14.05 बजे हिसार पहुॅचेगी। गाडी संख्या 04083 जीन्द-हिसार प्रतिदिन अनारक्षित स्पेशल 19 जुलाई 2021 से आगामी आदेशों तक जीन्द से 17.05 बजे रवाना होकर मध्यरात्रि 01.30 बजे हिसार पहुॅचेगी। गाडी संख्या 04084 हिसार-जीन्द प्रतिदिन अनारक्षित स्पेशल 20 जुलाई 2021 से आगामी आदेशों तक हिसार से 05.00 बजे रवाना होकर 13.05 बजे जीन्द पहुॅचेगी।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page