Share

हैलो बीकानेर न्यूज नेटवर्क, www.hellobikaner.in, बीकानेर। दो दिनों में बीकानेर के दो वरिष्ठ नेताओं को को दिया हैं। कल भाजपा नेता रिखबदास बोड़ा का निधन हुआ तो आज सुबह एक बुरी खबर सामने आई, नगर परिषद के पूर्व सभापति व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चतुर्भुज व्यास का निधन हो गया है।

 

जानकारी के अनुसार व्यास पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। व्यास का नगर परिषद में जो कार्यकाल रहा उसे बीकानेर के विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। पिछले कुछ वर्षों में व्यास राजनीतिक गतिविधियों से दूर हो गए थे लेकिन अपनी विचारधारा पर वे अंतिम क्षण तक प्रतिबद्ध रहे।

पुष्करणा समाज लगातार तीसरे दिन तीसरा प्रेरक व्यक्तित्व खोया है। सोमवार को डॉ. सोमदत जोशी, मंगलवार को रिखबदास बोड़ा और आज पूर्व सभापति चतुर्भुज व्यास का निधन दुखदायी है। व्यास के निधन की खबर से शहर में शोक की लहर है। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 1 बजे किया जाएगा।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page