hellobikaner.in

Share

हैलो बीकानेर न्यूज नेटवर्क, www.hellobikaner.com, पॉलिटिक्स। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार के मंत्रिमंडल के गठन का अब तक नही होने पर अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर आज ट्वीट करते हुए कहा की …

 

जनता में अब निराशा व्याप्त होने लगी है क्योंकि राजस्थान की जनता ने 3 दिसंबर को BJP को स्पष्ट जनादेश दिया पर 22 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक मंत्रिमंडल का गठन नहीं हुआ है जिससे शासन संचालन में ठहराव की स्थिति आ गई है। हर विभाग भी असमंजस की स्थिति में है। जनता देख रही है कि अपनी समस्याओं के समाधान के लिए किन मंत्रियों के पास जाए। जल्द से जल्द मंत्रिमंडल गठन होना चाहिए जिससे सरकार का कामकाज सुचारू रूप से चल सके।

 

मीडिया के माध्यम से ये भी जानकारी में आया है कि चिरंजीवी योजना में निजी अस्पतालों द्वारा इलाज नहीं किया जा रहा है। वर्तमान सरकार को हमारी सरकार की योजनाओं को लेकर भी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए जिससे जनता को परेशानी ना हो एवं कोई नई व्यवस्था लागू होने तक पूर्ववत व्यवस्था चालू रखनी चाहिए।

 

हालांकि जानकारी के अनुसार कभी भी मंत्री मंडल का गठन हो सकता है। आपको बता दें सूत्रों के अनुसार 18 मंत्रियों के नाम तय हो चुके है सिर्फ घोषणा होनी बाकी बताई जा रही है।

 

ताजा जानकारी के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत के ओ एस डी देवाराम सैनी को ए पी ओ कर दिया गया है। अब सैनी कार्मिक विभाग में अपनी उपस्थिति देंगे। सैनी के साथ महिपाल सिंह को भी ए पी ओ किया गया है। महिपाल सिंह भी पूर्व मुख्यमंत्री के ओ एस डी के रूप में कार्यरत थे।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page