hellobikaner.in

Share

बीकानेर hellobikaner.in  पूर्व सिंचाई मंत्री देवीसिंह भाटी अपने सर्जनात्मक कार्यों के लिए जाने जाते हैं, अपने विभिन्न आन्दोलन एवं कार्यक्रमों को लेकर अक्सर भाटी प्रान्तभर में चर्चा में रहते हैं, गुरुवार को भी बीकानेर के कुछ ऐसा ही मंजर देखने को मिला।  अवसर था, भाटी की देशी ईलाज की पुस्तक श्रंखला के तीसरे भाग “हर बीमारी का ईलाज घर, रसोई में” के लोकार्पण का।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता की स्वामी विमर्शानन्द गिरी महाराज, मुख्य अतिथि रहे प्रसिद्ध फुटबॉलर अर्जुन अवार्डी मगनसिंह राजवी, विशिष्ट अतिथि पूर्व संसदीय सचिव कन्हैयालाल झंवर, भामाशाह जोगेन्द्रसिंह चोहान, पूर्व प्रधान राधा देवी सियाग, रामकिशन आचार्य, बीकानेर प्रधान लालचन्द आसोपा, प्रदीपसिंह राठौड़ पीलीबंगा, समाजसेवी विमल डागा, गौ सेवी बृजरत्न किराड़ू एवं कर्नल हेमसिंह आदि।

 

 

कार्यक्रम में हजारों जनसमुह को सम्बोधित करते हुए देवीसिंह भाटी ने पुस्तक के बारे में बताते हुए कहा कि यह मेरी संकलित पुस्तक है और मैने अपने शरीर पर उपयोग करने के बाद विभिन्न विधियों के शोध के उपरांत पुस्तक में इनका लेखन किया है जिसका लाभ अगर सर्वसमाज के सभी लोगों को मिले तो पुस्तक की सार्थकता सिद्ध होगी।

 

 

उन्होंने विस्तृत रूप से कई रोगों के ईलाज की दवा एवं विधियों के बारे उपस्थित जनसमूह को अवगत करवाया।

 

भाटी ने सरह नथानिया गोचर विकास का जिक्र करते हुए चल रहे निर्माण कार्यों आदि के लिए कहते हुए बताया कि समाज की ताकत बड़ी ताकत होती है जिसका सजीव उदाहरण है बीकानेर में यह दीवार निर्माण का कार्य, जिसको समाज ने शुरू किया एवं समाज ही सुखद परिणाम तक पहुंचायेगा।

 

 

भाटी ने कार्यक्रम में पधारे हजारों लोगों को बीदासर हाउस राजपूत विश्राम गृह में होने वाले 31 अक्टूबर को “संस्कृत ज्ञान समृद्धि शिविर एवं आत्मरक्षा शिविर” के लिए भी आमंत्रित किया एवं लोगों से संस्कृत भाषा का ज्ञान प्राप्त करने, गीता पढ़ने एवं आत्मरक्षा के लिहाज से कराटे, ताइक्वांडो एवं लाठी का प्रशिक्षण लेने का आह्ववान किया है।

 

 

कार्यक्रम के अध्यक्ष स्वामी विमर्शानन्द गिरी महाराज ने कहा कि देवीसिंह भाटी जैसे नेताओं की सियासत एवं सामाजिक जीवन मे नितांत आवश्यकता है वे मानव सेवा, गौ सेवा के लिए जो कर रहे हैं वे पूरे राज्यभर के लिए प्रेरणास्रोत है। स्वामी ने कहा कि भाटी की अपील पर वे सर्वसमाज के कल्याण के लिहाज से संस्कृत एवं गीता ज्ञान देने के लिए प्रस्तुत है।

 

 

मुख्य अतिथि अर्जुन अवार्डी मगनसिंह राजवी ने कार्यक्रम में बुलाने एवं कार्यक्रम में उमड़े जनसमूह को भाटी के प्रति समर्पण बताया। कार्यक्रम में भामाशाह तनसिंह चौहान जन सेवा संस्थान बाड़मेर के जोगेन्द्रसिंह चौहान, राजेन्द्रसिंह चौहान ने सरह नथानिया गोचर विकास हेतु 5 लाख 51 हजार की राशि पूर्व मंत्री भाटी को अंशदान के तौर पर भेंट की।

 

 

कार्यक्रम में विक्रय हुए तृतीय भाग की राशि को कमलेश कंवर रविंद्रसिंह भाटी मेमोरियल ट्रस्ट में जमा करवाते हुए उस राशि को बीकानेर जिले में कहीं भी आपदा, विपदा की स्थिति में खर्च किया जाएगा ऐसा ट्रस्ट के अंशुमानसिंह भाटी ने अवगत करवाया।  आगन्तुको का आभार युवा नेता अंशुमानसिंह भाटी, समाजसेवी राजेन्द्रसिंह किलचु, प्रतापसिंह राठौड़, क्षत्रिय सभा अध्यक्ष करणप्रतापसिंह सिसोदिया, जयसिंह हाड़ला, डूंगरसिंह तेहनदेसर ने आभार व्यक्त किया।

 

 

कार्यक्रम में कोलायत विधानसभा भाजपा प्रत्याशी रही पुनमकंवर भाटी, किसान एक्टिविस्ट नरेन्द्र आर्य, गोपीकिशन गहलोत, परमानन्द ओझा, प्रभात पुरोहित, भोमराज गाट, प्रतापसिंह खींचिया, मोहनसिंह नाल, शारदा भाट, दिनेश ओझा, समुंद्रसिंह गोगड़ियावाला, महेंद्रसिंह भोलासर, सरपंच गजजेसिंह देवड़ा, मनोहरसिंह सियाणा, राजाराम लेघा प्रान्त प्रमुख विहिप, रघुवीरसिंह लुनखा, करणाराम खारी, गोपाल सेन दरबारी, जेठाराम कुम्हार गजनेर सहित कई लोग मौजूद रहे।

 

About The Author

Share

You cannot copy content of this page