hellobikaner.in

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.in                                      बीकानेर। राजस्थान में बीकानेर जिले के नोखा थाना क्षेत्र में शनिवार को तालाब में डूबने से चार बालिकाओं की मौत हो गयी। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार के वैशाली जिले के सुरेंद्र और रमेश नोखा में मजदूरी के लिये आये हैं। रमेश की दो पुत्रियां सोनम (छह), शिवानी (12) और सुरेंद्र की दो पुत्रियां चांदनी (10) और मुस्कान (12) दोपहर में पास में ही रानेराव तालाब में पानी लेने गयी थीं।

 

 

पुलिस ने बताया कि वहां पैर फिसलने से एक बालिका गहरे पानी में चली गयी। उसे बचाने के प्रयास में अन्य बालिकायें भी तालाब में चली गयीं, लेकिन चारों डूब गयीं। उन्हें डूबता देख आसपास के लोग बचाने आये लेकिन तब तक उनकी मौत हो गयी। पुलिस ने चारों शव नोखा के शवगृह पहुंचाये। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page